
Relationship Warning Signs: अरेंज मैरिज का मतलब सिर्फ दो परिवारों का मिलना नहीं, बल्कि यह दो अनजान लोगों के बीच एक नए रिश्ते की शुरुआत है। सगाई (Engagement) होने के बाद और शादी से ठीक पहले का जो समय होता है, उसे 'कोर्टशिप पीरियड' कहते हैं। यह समय सिर्फ घूमना-फिरना या सोशल मीडिया पर फोटो डालने के लिए नहीं होता, बल्कि एक-दूसरे के स्वभाव और उनके मन की बात को गहराई से समझने के लिए होता है। हाल ही में पुणे से आया हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल मर्डर केस ने फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हम शादी से पहले अपने होने वाले पार्टनर को सच में जान पाते हैं? रिश्ता चाहे अरेंज मैरिज का हो या लव मैरिज का, कुछ संकेत ऐसे होते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना बाद में भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं शादी से पहले दिखने वाले 7 ऐसे रेड फ्लैग्स', कभी मामूली समझकर अनदेखा नहीं करना चाहिए और जिन पर तुरंत ध्यान देना चाहिए...
रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स कहते हैं कि, 'अगर आपका पार्टनर रिश्ता तय होने के बाद भी शादी की तारीख आगे बढ़ाने के बहाने ढूंढता है या बातचीत में लगातार संकोच दिखाता है, तो यह पहला बड़ा इशारा हो सकता है।' अगर सामने वाला कभी शादी के लिए बहुत एक्साइटेड दिखे और कभी अचानक पीछे हटने या शादी टालने की बात करे, तो इसे सिर्फ 'शादी की घबराहट' (Nervousness) मानकर नजरअंदाज न करें। पुणे केस में भी सिया ने पहले शादी को लेकर परिवार के सामने हिचकिचाहट जताई थी। हर इंसान को सोचने का समय चाहिए, लेकिन लगातार बदलता फैसला यह संकेत हो सकता है कि वह इस रिश्ते को लेकर अंदर से पूरी तरह तैयार नहीं है। ऐसे केस में उनसे अकेले में बैठकर खुलकर पूछें कि असली परेशानी क्या है। अगर वे हर बार सीधे जवाब देने के बजाय बात को घुमाते हैं, तो अलर्ट हो जाएं।
कई लोग ऊपर-ऊपर से या दूसरों के सामने सब ठीक दिखाते हैं, लेकिन अकेले में आपसे इमोशनली कनेक्टेड नहीं होते। अगर आपकी बातचीत सिर्फ औपचारिक (Formal) हो, जैसे- 'खाना खाया?' या 'कैसा रहा दिन?', और फ्यूचर प्लानिंग में उनकी कोई दिलचस्पी न दिखे, तो यह एक बड़ी चेतावनी है। ऐसे में सिर्फ सोशल मीडिया की तस्वीरों, महंगे गिफ्ट्स या मैसेजेस में लिखे 'I Love You' पर न जाएं, बल्कि उनके असल व्यवहार पर ध्यान दें कि वे आपकी कितनी परवाह करते हैं।
रिश्ते में हर किसी का अपना पर्सनल स्पेस जरूरी है, लेकिन प्राइवेसी और सीक्रेसी (चीजें छुपाना) में बहुत अंतर होता है। अगर आपका पार्टनर लगातार अपनी सोशल लाइफ, दोस्तों या रोजमर्रा की एक्टिविटीज को आपसे छिपाता है, फोन को लेकर जरूरत से ज्यादा पजेसिव रहता है या अचानक कुछ डॉक्यूमेंट्स (जैसे पुणे केस में केतन का पासपोर्ट) रहस्यमयी तरीके से गायब होने लगते हैं, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रिश्ते में भरोसा रखना अच्छी बात है, लेकिन आंखें बंद करके नहीं। अगर कुछ अजीब लगे, तो उस पर बात करें।
पुणे मर्डर केस में यह बात सामने आई कि सिया सगाई तोड़कर भागना नहीं चाहती थी, क्योंकि उसे 'परिवार की बदनामी' का डर था। कई बार युवा सिर्फ अपने पैरेंट्स की खुशी या सोशल स्टेटस के लिए शादी के लिए हां कर देते हैं, जबकि अंदर से वे किसी और को चाहते हैं या इस रिश्ते के खिलाफ होते हैं। ऐसी बेमन से की गई शुरुआत आगे चलकर दोनों की जिंदगी तबाह कर देती है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स कहते हैं, शादी की कसमों में बंधने से पहले पार्टनर से यह जरूर कन्फर्म कर लें कि यह फैसला उनकी अपनी मर्जी से है या सिर्फ किसी पारिवारिक दबाव में।
झूठ चाहे छोटा हो या बड़ा, यह रिश्ते की नींव को कमजोर करता है। अगर कोई व्यक्ति बार-बार अपनी छोटी-छोटी बातें छिपाता है या पकड़े जाने पर अजीब बहाने बनाता है, तो यह बहुत बड़ा रेड फ्लैग है। जैसे पुणे केस में पहली बार खाई में धक्का देने की कोशिश नाकाम होने पर सिया ने 'सांप दिखने का नाटक' कर दिया था। एक्सपर्ट्स कहते हैं, इसे 'अरे छोटी सी बात है' कहकर इग्नोर न करें। उनके इस झूठ बोलने के पैटर्न पर नजर रखें कि वे सच छुपाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं।
शादी के बाद कहां रहना है? करियर को लेकर क्या प्लान है? फाइनेंशियल जिम्मेदारियां कैसे संभालेंगे? अगर इन जरूरी और बेसिक सवालों पर सामने वाले के जवाब हर बार बदलते हैं या वे बात को हंसकर टाल देते हैं, तो इसका मतलब है कि वे इस रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं हैं। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स कहते हैं, कोर्टशिप पीरियड में सिर्फ रोमांटिक बातें करने के बजाय इन प्रैक्टिकल और लाइफ से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा करें।
आज के दौर में इंस्टाग्राम या फेसबुक पर खुद को सबसे खुश कपल दिखाना बेहद आसान है। पुणे केस में भी सिया केतन के साथ रोमांटिक रील्स और बर्थडे काउंटडाउन पोस्ट कर रही थी, जबकि असलियत में वह मर्डर प्लान कर रही थी। रोमांटिक तस्वीरें देखकर किसी रिश्ते को परफेक्ट मान लेना आज के युवाओं की सबसे बड़ी भूल है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स कहते हैं, सोशल मीडिया की 'रील्स' देखकर नहीं, बल्कि इंसान की 'रियल' पर्सनैलिटी और बर्ताव को देखकर रिश्ता आगे बढ़ाएं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।