
Punjab State Dear Diwali Bumper Result 2026: पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। इस बार टिकट धारकों में उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि लॉटरी में पहले इनाम के तौर पर 12 करोड़ रुपये रखे गए हैं। हजारों नहीं, बल्कि लाखों टिकट धारक अपनी किस्मत आजमाने के बाद रिजल्ट से अपने टिकट नंबर का मिलाकर करने के लिए उत्सुक हैं। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर 12 करोड़ रुपये का पहला इनाम किस टिकट नंबर को मिला, देखें विजेता लॉटरी नंबर्स की पूरी लिस्ट।
पंजाब डियर दिवाली बंपर लॉटरी रिजल्ट 2026 में 12 करोड़ रुपए का जैकपॉट विजेता लॉटरी नंबर और पूरी विनिंग नंबर्स लिस्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
Punjab State Dear Diwali Bumper Result 2026 Full Winning Lottery Numbers List
ये भी देखें- Punjab Diwali Bumper Result 2026 Live: पंजाब दिवाली बंपर रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें? यहां देखें लाइव ड्रॉ
पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 का ड्रॉ 16 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे से जारी किया गया है। पंजाब सरकार के लॉटरी विभाग के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ड्रॉ के दौरान विजेता टिकटों का चयन किया जाएगा। टिकट धारक आधिकारिक लाइव ड्रॉ पेज www.punjabilotteries.com/livedraw पर या www.punjabilotteries.com पर इसकी जानकारी देख सकते हैं।
इस बार पंजाब लॉटरी के पहले इनाम की राशि 12 करोड़ रुपये है। इसके अलावा दूसरे इनाम में तीन विजेताओं को एक-एक करोड़ रुपये और तीसरे इनाम में तीन विजेताओं को 50-50 लाख रुपये मिलेंगे। चौथे इनाम के तहत 12 विजेताओं को 10-10 लाख रुपये और पांचवें इनाम में 12 विजेताओं को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे।
पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 के एक टिकट की कीमत 500 रुपये है। इस स्कीम में कुल 36 लाख टिकट 12 सीरीज में जारी किए गए हैं। प्रत्येक सीरीज में 3 लाख टिकट हैं। टिकटों के नंबर 700000 से 999999 तक हैं।
ये भी देखें- Punjab State Dear Diwali Bumper Result 2026: पंजाब दिवाली बंपर रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?
लॉटरी के नियमों के मुताबिक, विजेता को पंजाब स्टेट गवर्नमेंट गजट में रिजल्ट प्रकाशित होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर इनाम का दावा करना होगा। इसके लिए मूल टिकट सुरक्षित रखना जरूरी है। फटे या छेड़छाड़ किए गए टिकट स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
(Disclaimer: यह खबर केवल सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा पोर्टल किसी भी प्रकार की जुआ या सट्टा गतिविधि को बढ़ावा नहीं देता है। लॉटरी में भाग लेने से पहले संबंधित नियम एवं शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।)
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।