लंदन से पढ़े पंजाब के शिक्षा मंत्री के पास है कितनी दौलत, जो 31 साल में बन गए थे मिनिस्टर

Published : Jul 27, 2026, 04:26 PM IST
Who is Harjot Singh Bains

सार

Who is Harjot Singh Bains : पंजाब की भगवंत मान सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने वाले अरविंद केजरीवाली की पार्टी के मंत्री के रिजाइन की विपक्ष मांग कर रहा है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के एजुकेशन मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस विपक्षी पार्टियों के निशाने पर हैं। सभी विरोधी दल उनसे पंजाब में हुए पेपर लीक को लेकर इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि दूसरों से रिजाइन की मांग करने वाले अरविंद केजरीवाल अपनी सरकार के मंत्री को हटाते हैं या नहीं। तो आइए जानते हैं भगवंत मान के इस मंत्री की प्रोफाइल और नेट वर्थ के बारे में...

कितनी संपत्ति के मालिक हैं पंजाब के शिक्षा मंत्री

साल 2022 के चुनाव हलफनामे के मुताबिक, पंजाब के मंत्री और आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरजोत सिंह बैंस के पास कुल संपत्ति लगभग 2.41 करोड़ रुपए के आसपास है। बैंस के पास लगभग 1.82 करोड़ की अचल संपत्ति है, जिसमें उनका बंगला और कुछ प्लाट शामिल हैं। हालांकि उनके ऊपर करीब 22 लाख रुपए का कर्जा भी है।

हरजोत सिंह पंजाब के इतिहास के सबसे यंग कैबिनेट मंत्री

बता दें कि हरजोत सिंह बैंस पंजाब के सबसे यंगेस्ट मिनिस्टर हैं। वह महज 31 साल की उम्र में पंजाब के कैबिनेट मंत्री बने हैं। जिन्होंने 19 मार्च 2022 को भगवंत मान सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी और वह अब तक के पंजाब के इतिहास के सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री बने।

कौन हैं लंदन से पढ़े पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

हरजोत सिंह बैंस वर्तमान में भगवंत मान सरकार में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग संभाल रहे हैं। बैंस लंबे समय से पार्टी की युवा विंग से जुड़े रहे हैं। हालांकि वह पेशे से वकील हैं। जिन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है।

पंजाब के शिक्षा मंत्री पत्नी हैं IPS अधिकारी

बता दें कि मंत्री हरजोत सिंह बैंस की पत्नी डॉ. ज्योति सिंह हैं, जो 2019 बैच की IPS अधिकारी हैं। दोनों दो साल पहले वैवाहिक बंधन में बंधे हैं। मिनिस्टर की अधिकारी बीवी लुधियाना में ADCP रह चुकी हैं और फिलहाल मानसा में एसपी हेडक्वार्टर के पद पर तैनात हैं। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनके पोस्ट को लाखों कमेंट्स और व्यूज मिलते हैं। IPS अफसर डॉ. ज्योति काफ मॉर्डन लेडी हैं। जो एडवेंचर और फोटोग्राफी का शौक रखती हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Siwan Firing Incident: बिहार में AK-47 चलाकर पुलिस ने रोका आंदोलन। Tejaswi Yadav
‘अब E20 पर…’ CJP Protest के बाद क्या करने जा रहे Arvind Kejriwal ? PM Modi के घर जाने तक पहुंची बात