Punjab Crime News : पंजाब के गा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सिरफिरा आशिक एकतरफा प्यार में इस कदर पागल हो जाता है कि लड़की की शादी के दो महीने बाद बीच सड़क गोली मार देता है। जबकि पति उसके साथ था।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक्टिवा पर पति के साथ जा रही पत्नी को एक युवक बीच सड़क पर गोली मार देता है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी गोली मारते हुए दिख रहा है।
24
पति के सामने पत्नी को मारीं 3 गोलियां
दरअसल, यह घटना 21 फरवरी की है, जहां रूबी नाम की महिला अपने पति अंश ग्रोवर के साथ गुरू द्वावारे से माथा टेकने के बाद स्कूटी से घर आ रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में करण नाम उनको रोकता है और पति के साथ मारपीट करने लगता है। जब रूबी पति को बचाने के लिए आती है तो आरोपी रूबी को तीन गोलियां मार देता है। जिससे वह बेसुध होकर जमीन में गिर जाती है। वहीं पति भाग जाता है।
34
जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही रूबी
रूबी फिलहाल सीरियस है जो अमृतसर के अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। अभी तक उसे होश नहीं आया है। पति अंश ग्रोवर की शिकायत पर आरोपी करण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है कि आरोपी करण रूबी से एकतरफा प्यार करता था। शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की उसे कई बार साफ तौर पर मनाकर चुकी थी। लड़की के परिवार वालों ने दो महीने पहले उसकी शादी किसी दूसरे लड़के के साथ कर दी थी। युवक इसी बातसे नाराजा था, और बदला लेने की चाहत में वारदात को अंजाम दे दिया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।