Patiala Blast: पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची बड़ी ट्रेन दुर्घटना

Published : Apr 28, 2026, 09:47 AM IST
Patiala Blast: पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची बड़ी ट्रेन दुर्घटना

सार

पटियाला के राजपुरा में रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ, जिससे पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। अंबाला-लुधियाना रूट पर ट्रेनें रोकी गईं। NIA समेत कई एजेंसियां साजिश के एंगल से जांच कर रही हैं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

चंडीगढ़: पंजाब के पटियाला जिले में राजपुरा के पास रेलवे ट्रैक पर एक छोटा धमाका हुआ है। मंगलवार तड़के हुई इस घटना में पटरी को नुकसान पहुंचने की खबर है। धमाके के बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही को फौरन रोक दिया गया। गनीमत रही कि धमाके के वक्त वहां से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि ट्रैक पर हल्की दरारें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और RPF की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) समेत कई एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि कहीं यह किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं। धमाके की वजह से अंबाला-लुधियाना रूट की ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद ही ट्रैफिक फिर से शुरू किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मौके से विस्फोटक के कुछ टुकड़े मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अगर बदमाशी की तो…: वेस्ट बंगाल में UP के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का चौंकाने वाला Video-सियासी तूफान
Hormuz में चौंकाने वाली एंट्री: 500 मिलियन डॉलर की 465-फुट लंबी रूसी सुपरयॉट ‘Nord’ कैसे पार हुई?