Ram Mandir Donation Scam : पुरी जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी भवानी दास महापात्र ने राम मंदिर चंदा घोटाले को 'गंभीर अपराध' बताया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल): राम मंदिर के चंदे में कथित घोटाले को लेकर पुरी जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी भवानी दास महापात्र ने शनिवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मंदिर को कमजोर करने की कोई भी कोशिश एक "गंभीर अपराध" है।
रक्षक ही भक्षक बन गए तो क्या होगा?
इस मामले पर बात करते हुए महापात्र ने कहा, "जब बात राम मंदिर की आती है, तो यह भारत की आध्यात्मिकता और आस्था से जुड़ा मामला है। इसे कमजोर करने की कोई भी कोशिश एक गंभीर अपराध है। जो भी दोषी पाए जाएं, उन्हें कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।"
इन आरोपों पर चिंता जताते हुए मुख्य पुजारी ने कहा, “यह बहुत दुख की बात है कि जिन लोगों को इन पवित्र जगहों की रक्षा की जिम्मेदारी दी गई, वही रक्षक ही भक्षक बन गए।”
8 आरोपी हो चुके हैं अब तक गिरफ्तार
आपको बता दें कि अयोध्या की एक अदालत ने शुक्रवार को राम मंदिर चंदा घोटाले के 8 आरोपियों को 29 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया था।
अयोध्या के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट में अभियोजन अधिकारी केसी वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि सभी आठ आरोपियों को सोमवार तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उन्हें 29 जून को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।
राम मंदिर के चोरी के इतने पैसे किए जब्त
मामले में "एक आरोपी सुभाष को छोड़कर बाकी सभी से कुल 79,85,493 रुपये बरामद हुए हैं। सुभाष के पास से कुछ भी नहीं मिला, हालांकि वह साजिश में शामिल था। दूसरों से अलग-अलग रकम बरामद हुई है।"
वर्मा ने आगे कहा, “भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से जुड़ी विशेष अदालत आज बैठी नहीं थी; आज वर्किंग डे नहीं था। छुट्टी होने के कारण, रिमांड सोमवार तक के लिए दी गई। इसमें शामिल लोगों में सरकारी कर्मचारी हैं, जो सरकार से वेतन लेते हैं, और इनमें कई SBI के कर्मचारी भी हैं।
राम मंदिर दान के ये मुख्य आरोपी
करीब पांच या छह लोग SBI से हैं।” वर्मा ने बताया कि जिन आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम हैं- अविनाश शुक्ला, अंकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमा शंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रमा शंकर (उर्फ टिंकू)।
पुलिस ने राम मंदिर में दान किए गए फंड में कथित वित्तीय हेराफेरी को लेकर राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था। यह FIR 25 जून को दर्ज की गई थी।
राम मंदिर चोरी मामले में किसने कराई थी शिकायत?
शिकायत श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन ने दर्ज कराई थी। शिकायत में इन लोगों पर भक्तों द्वारा दान किए गए धन की चोरी, गबन और योजनाबद्ध तरीके से हेराफेरी करने का आरोप लगाया गया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।