
Israeli Woman Tourist India: इजरायल से भारत घूमने आई एक महिला पर्यटक का ट्रिप तब बुरे सपने में बदल गया, जब कुछ मनचलों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। कई वेबसाइट्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह राजस्थान के पुष्कर का है। वीडियो में महिला पर्यटक के पास कुछ लड़के खड़े नजर आ रहे हैं, जो बार-बार उसके साथ सेल्फी लेने की जिद कर रहे हैं।
वीडियो में महिला काफी गुस्से में दिख रही है और लड़कों को वहां से जाने के लिए कह रही है। लेकिन वो लड़के उसकी एक नहीं सुनते। इसी बीच बैकग्राउंड से एक लड़के की आवाज आती है, जो अपने दोस्त से कहता है कि 'पूछ इससे, एक शॉट का कितना लेगी?'
यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर लोग राजस्थान सरकार से इन मनचलों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस घटना को बेहद 'शर्मनाक' बताया है।
एक्स (X) पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह कोई मजाक नहीं है। भारत आने वाले किसी भी विदेशी पर्यटक को सड़कों पर इस तरह की बदसलूकी का सामना नहीं करना चाहिए। @RajPoliceOfficial @AjmerPolice @RajasthanTourism @MinOfCultureGoI इस मामले पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। कृपया इन लोगों की पहचान करें और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करें। अगर हम भारत को एक बेहतरीन ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाना चाहते हैं, तो पर्यटकों की सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता।"
“Ek sh0t ka kitna legi, pooch.”
A group of men are heard making sexually inappropriate remarks while harassing an Israeli tourist in what appears to be Pushkar, Rajasthan.
This is not “fun” or harmless banter. A foreign tourist visiting India should not have to deal with this…— Batman (@BatPhoenix07) September 27, 2026
वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, "इन्हें ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि कोई दोबारा ऐसी हरकत न करे।" एक अन्य यूजर ने कहा, "यह हर लिहाज से शर्मनाक है।" एक और शख्स ने सवाल उठाया, "भारत में ऐसी चीजें इतनी ज्यादा क्यों होती हैं? हम ऐसे बर्ताव को गंभीरता से क्यों नहीं लेते और ऐसे लोगों के लिए सख्त सजा क्यों नहीं बनाते?"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये लोग आम आदमी की तुलना में भारतीय पर्यटन उद्योग को ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनमें तमीज नाम की कोई चीज नहीं है और ये दुनिया भर में भारत की छवि खराब कर रहे हैं।"
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।