Ujjain Shahi Masjid: 10 पर FIR और 5 गिरफ्तार, उज्जैन का माहौल बिगाड़ने वाले 5 इन्फ्लुएंसर भी

Published : Sep 28, 2026, 04:00 PM IST
Ujjain Shahi Masjid

सार

Ujjain Shahi Masjid Demolition : उज्जैन में शाही मस्जिद का विवाद में पुलिस ने 10 उपद्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बता दें कि तनाव पैदा करने वालों में 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल हैं।

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार को हालात काफी तनावपूर्ण हो गए। सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों के लिए सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके लिए शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़ा जाना है। इसी बात का विरोध कर रही भीड़ ने पत्थर बरसाए और पुलिसकर्मियों से झड़प की। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। विवाद इतना बढ़ गया कि 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात करने पड़े।

उपद्रवियों में 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी

दरअसल, उज्जैन पुलिस ने शाही मस्जिद विवाद में हुए उपद्रव के बाद 10 लोगों के खिलाफ मामले में FIR की है। वहीं 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया जाता है कि तनाव पैदा करने वालों में 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल हैं। जिन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है। हालांकि पुलिस ने अभी इनकी गिरफ्तारी नहीं की है। हालाकि हंगामे के बाद फिलहाल मामला शांत हो गया। लेकिन भारी संख्या में इलाके में पुलिस बल तैनात है।

उज्जैन कलेक्टर और शहर काजी क्या बोले…

  • उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार ने बताया कि क्षत्रिय चौक पर शाही मस्जिद का जो हिस्सा सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहा है, उसे समुदाय और मस्जिद से जुड़े धार्मिक समूह के लोग खुद अपनी मर्जी से हटा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या गलत जानकारी पर ध्यान न दें।कलेक्टर ने कहा कि इस काम में लोगों, धार्मिक समूहों और समुदायों का अपनी मर्जी से सहयोग करना एक बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा, “अब तक का सबसे सकारात्मक पहलू यही है कि लोग खुद आगे आकर सड़क चौड़ीकरण में मदद कर रहे हैं।
  • उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच शहर काजी खलीकुर्रहमान ने सोमवार को मुस्लिम समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि वे बिना वजह बाजारों में इकट्ठा न हों और उस तरफ जाने से बचें। शहर काजी ने अपने बयान में लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अपने घरों के अंदर ही रहने को कहा है। उन्होंने साफ किया कि मस्जिद से जुड़ा मसला रात में ही सुलझा लिया गया था।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बृजभूषण सिंह को फिर कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने क्यों दी बरी होने को चुनौती?
Delhi Liquor Price: शराब पीने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! अक्टूबर से महंगी हो सकती है शराब