
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन पहुंच गए हैं। बुधवार सुबह पुतिन का विमान चीन के शेनझेन शहर के बाओआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा, जहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पुतिन यहां एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन यानी APEC समिट से पहले पहुंचे हैं। इस बैठक में एशिया, ओशिनिया और उत्तर-दक्षिण अमेरिका की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेता शामिल होंगे। खास बात यह है कि APEC के सदस्य देश मिलकर दुनिया की GDP में 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी रखते हैं। इस बार की बैठक ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव, टैरिफ और वैश्विक सप्लाई चेन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। महत्वपूर्ण खनिजों तक पहुंच और वैश्विक आर्थिक विकास भी चर्चा के प्रमुख मुद्दे होंगे। ऐसे में पुतिन की चीन यात्रा और APEC समिट पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।