
कभी देश की राजधानी दिल्ली में राज करने वाले आम आदमी पार्टी अपने सबसे मुश्किल वक्त से गुजर रही है। कल 24 अप्रैल को पार्टी को वह झटका लगा , जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। राघव चड्डा ने 7 राज्यसभा सांसदों को भाजपा में शामिल कराकर आप की कमर तोड़ दी है। साथ ही उन्होंने इस कदम के पीछे कई गंभीर वजह भी बताई। वहीं आज दिल्ली की भाजपा सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए उन्हें 'दिल्ली का रहमान डकैत' बताया है। साथ ही एक करोड़ों की तस्वीर शेयर कर उसके कई चौंकाने वाले राज शेयर किए हैं।
प्रवश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर तगड़ा अटैक करते हुए कहा-जो इंसान कभी आम आदमी का बोलकर सादगी से जीवन जीने का दावा करता था, वही व्यक्ति अब दिल्ली की सबसे पॉश इलाके 94-95 लोधी एस्टेट अरबों रुपए का शीशमहल बनकर रह रहा है। इस महल में पानी की तरह पैसा बहाकर लगाया गया है। सिर्फ बाथरूम और फर्नीचर पर ही करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। अब वह जनता को बताएं कि उनके पास इतना कहां से आया और जनता के पैसे से यह महल तैयार कर उसमें राजाओं की जिंदगी जी रहे हैं।
प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 'दिल्ली का रहमान डकैत' बताते हुए कहा-जब दिल्ली की जनता ने इनको नकार दिया तो यह रहमाना डकैत अब पंजाब चले गए। पहले उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ाई, फिर उनके ही पास सरकारी बंगलों पर केजरीवाल, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन का कब्जा है। उन्होंने कहा-केजरीवाल पंजाब में दिल्ली की तरह शीशमहल तैयार करवा रहे हैं।
प्रवेश वर्मा ने कहा-यह ऐसे रहमान डकैत हैं, कोविड के वक्त जब लोग दवाइयों के लिए जूझ रहे थे। वहीं यह दिल्ली में सरकारी आदेश निकालकर अपना अरबों का शीशमहल तैयार करवा रहे थे। उनके बगंले को आप अंदर से देखेंगे तो कहेंगे की यह तो किसी रईस का बंगला है। जिसकी सजावट पर इन्होंने करोड़ों रुपए खर्च किया है। इन लोगों ने जनता के साथ धोखा किया है, यही अब ये लोग पंजाब में करने जा रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।