झुकी नजरें, हाथ में फाइल...BJP सांसद बन पार्लियामेंट पहुंचे राघव चड्डा, सबके मन में एक ही सवाल?

Published : Jul 20, 2026, 04:26 PM IST
Raghav Chaddha

सार

Parliament Monsoon Session 2026 :दिल्ली में सडक से लेकर संसद तक दंगल मचा हुआ है। जहां जंतर मंतर से लेकर पार्लियामेंट तक कॉकरोच जनता पार्टी ने पैदल मार्च के लिए निकली तो बवाल हो गया। इसी बीच राज्यसभा एमपी राघव चड्डा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लोग उनसे एक ही सवाल पूछ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राघव चड्डा आज मानसून सत्र के दौरान बीजेपी सांसद बनकर संसद के उच्च सदन राज्यसभा पहुंचे। इस दौरान इनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिसमें वह नजर झुकाए पार्लियामेंट में एंट्री ली। उन्होंने इस दौरान हाथ में एक मोटी सी फाइल भी पकड़ रखी थी। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर उनको लेकर एक ही सवाल बार बार कर रहे हैं। जिसके लिए वह जाने भी जाते हैं। तो आइए जानते हैं आखिर वह सवाल है क्या?

जंतर-मंतर से लेकर ससंद तक जारी विरोध

दरअसल, आज ही मानसून सत्र का पहला दिन है और आज ही कॉकरोज चनता पार्टी और सोनम वांगचुक के समर्थकों संसद मार्च किया हुआ है। इस दौरान जो तस्वीरें सामने आई हैं वह हिला देने वाली हैं। क्योंकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान उन पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। किसी के सिर पर गहरी चोट आई है तो किसी की पीठ पर पुलिस का डंडा पड़ने से जख्म बन गए हैं। हालांकि सीजेपी चीफ अभिजीत दिमके ने वांगचुक की अपील पर अपना आमरण अनशन तोड़ दिया है। लेकिन लड़ाई जारी है।

राघव चड्डा से यूजर पूछ रहे एक ही सवाल

बता दें कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस और तमाम दलों ने संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में युवाओं के विरोध और नीट पेपर लीक केस को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रदान से इस्तीफे की मांग की। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर राघव चड्डा को टैग करके पूछ रहे हैं कि अब आपका वो तेवर और आक्रमक अंदाज कहां गया? जब आप युवाओं और रोजगार को लेकर अक्सर संसद में अपनी बात रखते थे। पिछले 23 दिन से जंतर मंतर पर युवा आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन राघव चड्डा ने कुछ नहीं बोला। उनका कोई बयान भी सामने नहीं आया है। क्या दल बदलते ही विचारधारा भी बदल गई। वो जोश और तेवर भी गायब हो गया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CJP Protest Lathicharge पर Rajya Sabha में जोरदार हंगामा, Kharge ने उठाया मुद्दा | Jantar Mantar
Monsoon Session 2026: चंदा चोरी-पेपर लीक से CJP प्रोटेस्ट तक, खरगे ने चौतरफा घेरा 'मोदी साहब' को