Rahul Gandhi : 2 दिन 2 तस्वीरें, लेकिन तेवर एक जैसे...देखिए राहुल गांधी का ब्लैक एंड वाइट अंदाज

Published : Jul 22, 2026, 11:58 AM IST
Rahul Gandhi

सार

Rahul Gandhi Parliament Protest : राहुल गांधी और विपक्ष का मोदी सरकार के खिलाफ लगातार दूसरे दिन विरोध जारी है। आज सभी विपक्षी नेताओं ने काले कपड़ों में संसद के बाहर नारेबाजी की। राहुल भी अलग अंदाज में नजर आए।

नई दिल्ली, नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आज फिर कांग्रेस और तमाम विपक्षी दलों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। सड़क से लेकर संसद तक हर तरफ मोदी सरकार के खिलाफ विरोध की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस विरोध में राहुल गांधी नए एक्शन अंदाज में दिख रहे हैं। उनके तेवर बदले बदले से नजर आ रहे हैं। विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

 

 

कल सफेद तो आज काले कपड़ों में दिखे राहुल

मंगलवार को जहां राहुल गांधी ने पीएम आवास के सामने इस तरह विरोध किया था कि वह जमीन पर लेट गए थे, पुलिस ने उनके हाथ पैर पकड़कर जबरन उनको हिरासत में लिया था। इस दौरान उनकी नाक से खून बहने लगा था। साथ ही जब वह शाम को हिरासत से बाहर आए तो उनके सफेद कपड़े गंदे नजर आ रहे थे। इसी बीच आज जब वह संसद के सामने विरोध करने पहुंचे तो काले कपड़े पहने हुए थे। दोनों दिनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

 

 

पूरा विपक्ष ब्लैक एंड व्हाइट में नजर आया

  • बता दें कल जहां कांग्रेस के सभी नेता पीएम मोदी के आवास के सामने विरोध करने पहुंचे थे तो सफेद कपड़ों में नजर आए थे। वहीं आज राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी समेत विपक्षी दलों के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। विपक्ष का कहना है कि सबसे पहले लोकसभा और राज्यसभा में इस मामले पर चर्चा होनी चाहिए।
  • वहीं मोदी सरकार का कहना है कि वह इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार सिर्फ छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करती है। लेकिन अब ऐसा नहीं चलने देंगे।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

NEET Protest: धरना और हिरासत के बाद राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं कौन सी 5 बड़ी मांगें?
महंगी टिकट, तय सीट... फिर भी प्लेन में सबसे पहले चढ़ने की होड़ क्यों? वायरल वीडियो ने छेड़ दी बहस