
पेपर लीक विवाद को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में विपक्ष का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों के साथ तीस जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उन छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए है, जिन्होंने कथित तौर पर NEET पेपर लीक के बाद अपनी जान गंवाई। साथ ही उन्होंने कहा कि घायल छात्रों और न्याय की मांग कर रहे युवाओं के साथ पूरा विपक्ष खड़ा है।
राहुल गांधी ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के सांसद शांतिपूर्ण तरीके से गांधी स्मृति जा रहे हैं, ताकि उन छात्रों को याद किया जा सके जो पेपर लीक के बाद गंभीर मानसिक दबाव का सामना करते हुए अपनी जान गंवा बैठे। उन्होंने कहा कि जो छात्र आज न्याय और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं, उनके साथ विपक्ष मजबूती से खड़ा है।
नेता विपक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के सांसद तीस जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति जा रहे हैं.
NEET पेपर लीक की वजह से जिन छात्रों की जान चली गई, उनकी याद में सभी सांसद गांधी स्मृति जा रहे हैं. pic.twitter.com/xG7YsRPVBi— Kumar Ashish (@KumarAshishINC) July 23, 2026
इस दौरान कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर विपक्ष को रोकने की कोशिश की। वहीं रेणुका चौधरी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है और इससे डरने का सवाल ही नहीं उठता।
यह भी पढ़ें: NSA लगाने की अटकलों पर भड़के Owaisi, PM Modi को भी सुना डाला
प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर दायरे में शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
गांधी स्मृति की ओर बढ़ते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी.
बोलो हम सभी सांसद वहां जाकर पेपर लीक में जान गवाने वाले छात्रों को याद करेंगे. pic.twitter.com/9TGYo9X2CT— Mahipal Singh (@BLife1947) July 23, 2026
वहीं आरजेडी सांसद संजय यादव ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक के मामले सामने आए, लेकिन किसी भी मामले में दोषियों को सजा नहीं मिली। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग दोहराई।
इस बीच भाजपा मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने भी छात्रों के आंदोलन को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देशभर से आए छात्रों की चिंताओं को केवल कानून-व्यवस्था का विषय मानकर नहीं देखा जाना चाहिए। उनके अनुसार, इस पूरे मुद्दे का समाधान संवेदनशीलता, संवाद और दूरदर्शिता के साथ निकाला जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं और युवतियों पर कथित बल प्रयोग को लेकर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि ऐसे घटनाक्रम समाज में गलत संदेश देते हैं।
कांग्रेस सांसदों संग गांधी स्मृति जा रहे हैं राहुल गांधी।
उन्होंने कहा पूरा कांग्रेस स्टूडेंट्स के साथ खड़ा है। pic.twitter.com/xpJEuw15Il— Prof. इलाहाबादी ( نور ) (@ProfNoorul) July 23, 2026
पेपर लीक को लेकर जारी राजनीतिक टकराव के बीच अब संसद से लेकर सड़कों तक बहस तेज हो गई है। आने वाले दिनों में सरकार और विपक्ष दोनों के अगले कदमों पर देश की नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें: पुलिस हटाइए... पहले इन्हें भेजिए! NEET प्रोटेस्ट पर किरण बेदी के सुझाव ने छेड़ दी नई बहस
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।