राहुल गांधी ने बताया प्यार में पड़ना है तो कहां जाएं, लेकिन गलती से भी न खाएं ये डिश!

Published : Nov 17, 2026, 01:14 PM IST
rahul gandhi

सार

Rahul Gandhi Girlfriend Story : राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की किताब लॉन्च के दौरान गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जाने का दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जिस रेस्टोरेंट में उनके माता-पिता पहली बार मिले थे, वहां उन्होंने भी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताया, लेकिन वहां की चिकन चैसर डिश उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई।

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसे सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग मुस्कुराने लगे। सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्चिंग कार्यक्रम में राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जाने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि कैम्ब्रिज में वह अपनी गर्लफ्रेंड को उस रेस्टोरेंट में लेकर गए थे, जहां उनके माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी की पहली मुलाकात हुई थी। हालांकि, इस मुलाकात की यादों के बीच खाने की एक डिश ने उनका पूरा अनुभव खराब कर दिया था।

गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचे थे वर्सिटी रेस्टोरेंट

  • राहुल गांधी ने बताया कि कई साल बाद जब वह कैम्ब्रिज में थे, तब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वर्सिटी रेस्टोरेंट पहुंचे। यह वही जगह थी, जहां राजीव गांधी और सोनिया गांधी पहली बार मिले थे। दोनों वहां बैठकर मेन्यू देख रहे थे, तभी वेटर उनके पास आया।
  • राहुल ने वेटर को बताया कि उनके माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में पहली बार मिले थे। यह सुनकर वेटर ने उन्हें पहचान लिया और कहा कि वह जानता है कि राहुल किन लोगों की बात कर रहे हैं। इसके बाद राहुल ने वेटर से पूछा कि यहां खाने में क्या अच्छा मिलता है?

प्यार करना है तो जाइए, लेकिन ये डिश मत खाइए

  • राहुल गांधी ने बताया कि वेटर ने उन्हें चिकन चैसर खाने की सलाह दी। उन्होंने उसकी सलाह मानकर यह डिश मंगाई, लेकिन इसका स्वाद उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया।
  • इस अनुभव को याद करते हुए राहुल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर आपको प्यार में पड़ना है तो वर्सिटी रेस्टोरेंट जरूर जाइए, लेकिन वहां कभी चिकन चैसर मत खाइएगा। यानी जिस जगह उनके माता-पिता की प्रेम कहानी शुरू हुई, वहां का खाना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया।

सोनिया गांधी भी नहीं रोक पाईं मुस्कान

  • राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उन्हें शायद यह जगह और वहां का अनुभव याद होगा। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट की यादें शानदार थीं, लेकिन खाना बेहद खराब था। राहुल का यह मजेदार किस्सा सुनकर सोनिया गांधी के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई।
  • कार्यक्रम में राहुल ने यह भी बताया कि जब उनसे गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब वह उनकी दोस्त हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Cyber Attack: Zoom, CNN, BBC समेत 178 कंपनियों की वेबसाइट्स पर मैलवेयर, क्या आपका डेटा भी खतरे में?
गर्लफ्रेंड को लेकर राहुल गांधी ने खोला राज, मां सोनिया नहीं रोक पाईं हंसी, देखिए VIDEO