दिल्ली में प्रदर्शनों के कारण व्यापार को भारी नुकसान होने का दावा करते हुए चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन ब्रिजेश गोयल ने सरकार से बड़ी मांग की है। उनके मुताबिक, पिछले दिनों हुए प्रदर्शनों से दिल्ली के कारोबार को ₹2,000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उन्होंने दावा किया कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के दौरान कई बड़े बाजार बंद रहे और होटल, रेस्टोरेंट, पार्लर, सिनेमा व थिएटर की बुकिंग भी रद्द हुईं। ब्रिजेश गोयल ने दिवाली तक प्रदर्शनों की अनुमति नहीं देने और प्रदर्शनकारियों से व्यापारियों के नुकसान का मुआवजा वसूलने की मांग की है।