Raihan Vadra Photos Row: रायहान की 74 तस्वीरें क्यों हटाईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

Published : Oct 22, 2026, 02:50 PM IST
raihan vadra photos removed bikaner house statement priyanka gandhi exhibition row

सार

प्रियंका गांधी के बेटे रायहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 74 तस्वीरें हटाने के मामले में बीकानेर हाउस ने बयान जारी किया है। जानें तस्वीरें हटाने पर प्रबंधन ने क्या कहा, रायहान ने क्या आरोप लगाए और प्रियंका गांधी ने कैसी प्रतिक्रिया दी।

Raihan Vadra Photos Row UPDate : दिल्ली के बीकानेर हाउस में प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो एग्जिबिशन से तस्वीरें हटाए जाने पर मचे बवाल के बाद आखिरकार बीकानेर हाउस मैनेजमेंट की ओर से आधिकारिक बयान आ गया है। मैनेजमेंट ने रेहान वाड्रा के उन दावों पर सफाई दी है, जिनमें उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रदर्शनी शुरू होने से ठीक पहले उनकी 74 तस्वीरों को हटा दिया गया था। संस्था का कहना है कि यह कदम नीतिगत कारणों से उठाया गया है।

Raihan Vadra Exhibition: बीकानेर हाउस ने क्या कहा?

बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी ने गुरुवार को एक औपचारिक बयान जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की:

  • मैनेजमेंट ने कहा कि बीकानेर हाउस कला और संस्कृति को बढ़ावा देने वाला एक सार्वजनिक संस्थान है।
  • परिसर में आयोजित होने वाली सभी प्रदर्शनियों को सोसाइटी के दिशा-निर्देशों और तय नीतियों का पालन करना अनिवार्य है।
  • बयान के मुताबिक, रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी ‘नो आइडिया इज फाइनल’ (No Idea Is Final) की कुछ तस्वीरें संस्था की नीति के अनुरूप नहीं थीं, इसीलिए उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए।
  • सोसाइटी ने यह भी साफ किया कि जो तस्वीरें नीतिगत मानकों पर खरी उतरीं, उन्हें प्रदर्शनी में बने रहने दिया गया है।

रेहान का आरोप: 105 में से हटाई गईं 74 तस्वीरें, तिरंगे की फोटो पर भी विवाद

  • इससे पहले रेहान वाड्रा ने आरोप लगाया था कि बुधवार शाम प्रदर्शनी के प्रीव्यू से ठीक कुछ घंटे पहले उन्हें 105 में से करीब 75 तस्वीरें हटाने का अल्टीमेटम मिला था।
  • रेहान के अनुसार, ये तस्वीरें दिल्ली में हाल ही में हुए युवा और राजनीतिक प्रदर्शनों का एक कलात्मक दस्तावेज थीं।
  • उन्होंने दावा किया कि हटाई गई तस्वीरों में दो ऐसी भी थीं जिनमें भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) दिख रहा था।
  • रेहान का आरोप है कि जब वे वहां मौजूद नहीं थे, तब कर्मचारियों ने इनमें से एक तस्वीर को दीवार से हटा दिया।

प्रियंका गांधी का पलटवार: 'सत्ता का डर और लोकतंत्र की हत्या'

  • इस पूरे घटनाक्रम पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेहद तल्ख टिप्पणी करते हुए बीकानेर हाउस के कदम को "बेतुका" बताया।
  • प्रियंका ने कहा कि तस्वीरों में कोई टिप्पणी या अपमानजनक सामग्री नहीं थी, यह सिर्फ विरोध प्रदर्शनों का एक विज़ुअल रिकॉर्ड था।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश में युवाओं और कलाकारों की आवाज को दबाया जा रहा है।
  • प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे का हौसला बढ़ाते हुए लिखा कि जब सत्ता में बैठा व्यक्ति अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो वह अपनी ही जमीन खो बैठता है।

No Idea Is Final: प्रदर्शनी जारी

तस्वीरें हटाए जाने के विवाद के बावजूद ‘No Idea Is Final’ प्रदर्शनी जारी है। मामले में बीकानेर हाउस ने अपना पक्ष नीति के आधार पर रखा है, जबकि रायहान और प्रियंका ने तस्वीरें हटाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। विवाद के केंद्र में यही अंतर है कि संस्थान इसे अपनी नीति का मामला बता रहा है और रायहान इसे विरोध प्रदर्शनों के दृश्य दस्तावेज से जुड़ा मुद्दा मानते हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं यूट्यूबर आमिर शौकीन? दिल्ली पुलिस ने दर्ज की पर FIR, शर्मनाक कांड का आरोप
Gajab Raat: मनोज बाजपेयी असल जिंदगी में कैसे हैं? श्रद्धा दास ने खोले राज