Rajasthan Rains : दौसा में सड़क से लेकर सब्जी मंडी तक पानी में डूबी, देखिए तबाही की तस्वीरें

Published : Aug 25, 2026, 10:49 AM IST
Rajasthan Rains

सार

Heavy rain in Rajasthan :राजस्थान के दौसा में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। शहर की सड़कें और सब्जी मंडी जलमग्न हो गई हैं। कई जगह यह बारिश आफत की है तो वहीं किसान फसलों के लिए इसे फायदेमंद मान रहे हैं।

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में सोमवार रात से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह से दौसा शहर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार हो रही बारिश की वजह से हाईवे के किनारे बनी सर्विस लेन पर पानी भर गया। इसके अलावा, कई रिहायशी कॉलोनियों और मुख्य सड़कों पर भी जलभराव की स्थिति बन गई।



पानी में डूब गई सब्जी मंडी

  • इस बारिश ने नगर परिषद के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। कई जगहों पर नाले उफन पड़े और उनका पानी सड़कों पर बहने लगा। कॉलोनियों में पानी भरने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
  • वहीं, शहर की आदर्श सब्जी मंडी भी पानी में डूब गई। यहां सब्जियां पानी में तैरती नजर आईं, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान की चिंता सता रही है।

इस बारिश से मिलेगा नया जीवन

हालांकि, इस बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है। तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया है। दूसरी ओर, अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में खड़ी फसलों के लिए यह बारिश बहुत फायदेमंद मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि इस समय पर हुई बारिश से उनकी फसलों को नया जीवन मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बच्चों और बुजुर्गों को जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से निचले इलाकों और तेज पानी के बहाव वाली जगहों पर खास सतर्कता बरतने को कहा है। (एएनआई)

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की परोल, जानें 6 साल में 17 बार जेल से बाहर आने की कहानी
जापान की PM ने बताया क्यों नहीं मारतीं कॉकरोच, सरकारी आवास का किस्सा हुआ वायरल