Viral News: कनाडाई महिला से शादी करने से मुकरा पानीपत का शिक्षक, उम्र का सच सामने आते ही मचा बवाल!

Published : Nov 15, 2026, 09:26 AM IST
rajasthan neemrana 61 year old canadian woman marriage refusal dating app case

सार

कनाडा की 61 वर्षीय महिला डेटिंग ऐप पर मिले हरियाणा के युवक से शादी करने राजस्थान पहुंची थी। लेकिन युवक ने शादी से इनकार कर दिया। विवाद के बाद कनाडाई दूतावास ने पुलिस से संपर्क किया। अब महिला को सुरक्षित कनाडा भेजने की तैयारी है।

Dating App Love: प्यार की खातिर सात समंदर पार कर भारत आई एक कनाडाई महिला का सपना तब टूट गया, जब उसके ऑनलाइन प्रेमी ने उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकर गया। राजस्थान के नीमराना से जुड़ा यह मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। डेटिंग ऐप से शुरू हुई यह प्रेम कहानी आखिरकार पुलिस थाने और डिटेंशन सेंटर तक पहुंच गई है।

Dating App Love Story: एक साल पहले ऐप पर हुई थी मुलाकात

  • कनाडा से भारत तक का सफर: 61 वर्षीय कनाडाई महिला लगभग एक साल से हरियाणा के पानीपत निवासी नितिन के संपर्क में थी। दोनों के बीच डेटिंग ऐप और सोशल मीडिया पर बातचीत प्यार में बदल गई थी।
  • टूरिस्ट वीजा पर भारत आगमन: शादी के वादे पर भरोसा कर महिला 11 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, जहां नितिन उसे रिसीव करने आया और नीमराना के 'बीबी बिल्डर्स सोसाइटी' ले गया।
  • दो दिन बाद खुला उम्र का राज: नीमराना में दो दिन साथ बिताने के बाद जब शादी की बात आगे बढ़ी, तो नितिन को महिला की असली उम्र (61 साल) का पता चला, जिसके बाद उसने शादी से साफ इनकार कर दिया।

कनाडाई दूतावास की एंट्री और पुलिस कार्रवाई

  • दूतावास को लगाई गुहार: शादी से इनकार किए जाने और विवाद बढ़ने से आहत महिला ने 13 नवंबर को कनाडाई दूतावास से संपर्क कर अपनी आपबीती सुनाई।
  • तड़के 4 बजे पुलिस का छापा: दूतावास से सूचना मिलते ही नीमराना पुलिस हरकत में आई और 14 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे फ्लैट पर पहुंचकर दोनों को थाने ले आई।
  • नितिन की गिरफ्तारी और महिला डिटेंशन में: पुलिस ने शांति भंग के आरोप में युवक नितिन को हिरासत में लेकर बाद में जमानत पर छोड़ दिया, जबकि कनाडाई महिला को कोटपूतली के एक केंद्र में सुरक्षित रखा गया है।
  • वापसी की तैयारी: स्थानीय पुलिस कनाडाई दूतावास के संपर्क में है और महिला को सुरक्षित उसके देश वापस भेजने के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sambalpur Viral Video: सड़क किनारे मरे कुत्ते का मांस खाता दिखा शख्स, वीडियो ने झकझोरा
Mobile Tariff Hike: क्या ₹350 होगा मोबाइल का मंथली खर्च? सुनील मित्तल ने बताई बड़ी वजह