
रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और मिलन की खुशियां लेकर आया था, लेकिन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सड़क हादसों ने इन खुशियों को मातम में बदल दिया। आजमगढ़, बुलंदशहर और मुरादाबाद में हुए अलग-अलग हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल हुए हैं। कहीं रोडवेज बस पिकअप को बचाने के प्रयास में पिलर से जा टकराई, तो कहीं बस डंपर से भिड़ गई। मुरादाबाद में भाइयों को राखी बांधने मायके जा रही एक महिला की सड़क हादसे में जान चली गई।
आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से बलिया जा रही बेल्थरा रोड डिपो की रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। बताया गया कि बस के आगे चल रहे एक पिकअप वाहन की स्थिति अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक ने पिकअप को बचाने की कोशिश की, लेकिन बस नियंत्रण खो बैठी और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर से जा टकराई। हादसे में बस चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन यात्री घायल हुए। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 34 घायल
आजमगढ़ के पवई क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज के खंभे और डिवाइडर से टकरा गई.
बताया जा रहा है कि बस के सामने अचानक पिकअप आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ा. बस में चालक समेत 76 लोग सवार थे.… pic.twitter.com/NZeqliaQDo— News Leader (@NewsLeaderLive) August 28, 2026
यह भी पढ़ें: राखी की खुशियों के बीच मचा कोहराम! घर के आंगन में अचानक धंसी जमीन, 18 साल की बेटी की दर्दनाक मौत
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में बिजनौर निवासी पूनम त्यागी अपने पति के साथ बाइक से मायके जा रही थीं। पूनम अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सफर कर रही थीं, तभी डींगरपुर-पाकबड़ा मार्ग पर एक कंटेनर वाहन की चपेट में आ गईं। हादसे में पूनम की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। मृतका के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में NH-34 पर एक रोडवेज बस आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 7 वर्षीय राधिका और 35 वर्षीय बबली की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हुए।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा गया। रक्षाबंधन के दौरान घरों की ओर जा रहे लोगों के लिए ये सफर जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ। पुलिस और प्रशासन सभी हादसों के कारणों की जांच कर रहे हैं। दुर्घटनाओं की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें: मक्का समझौते से भारत को क्यों हो रही चिंता? पाकिस्तान-तुर्की के साथ अब कौन-कौन आएगा?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।