UP Chunav 2027: SP-कांग्रेस में गठंबधन होगा या नहीं? अखिलेश के सांसद ने Rahul को दिया कड़ा जवाब!

Published : Nov 25, 2026, 11:45 AM IST
Congress SAPA alliance UP Election 2027

सार

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के अनुसार 2027 चुनाव में कांग्रेस को सीट मांगने का औचित्य साबित करना होगा। दोनों दलों में बातचीत सकारात्मक है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव जनमुद्दों पर होगा और BJP की हार होगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सीटों के बंटवारे पर चल रही बातचीत के बीच समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कांग्रेस को अहम नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीट मांगना कोई गुनाह नहीं है, लेकिन उसके साथ अपना औचित्य भी बताना चाहिए। रामजी लाल सुमन के मुताबिक, गठबंधन की सफलता के लिए जमीनी हकीकत और जीतने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने दावा किया कि दोनों दलों के बीच अब तक हुई बातचीत सकारात्मक रही है और गठबंधन होकर रहेगा। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव भावनात्मक नारों पर नहीं, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की बुरी हार का दावा भी किया। देखिए रामजी लाल सुमन का पूरा बयान।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है हेलिया फत्ताही जिसके गर्भवती होने पर मां-बाप बने कातिल, मासूम पर भी नहीं आया रहम
UP ELECTION 2027: ललितपुर से टिकट मिलते ही SP प्रत्याशी ज्योति सिंह लोधी ने बताया जीत का प्लान!