वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन पर घूम रहीं भैंस, ट्रेन के पास तक पहुंचीं...वीडियो देख लोग हैरान

Published : Oct 07, 2026, 05:57 PM IST
rani kamlapati railway station

सार

Rani Kamlapati Railway Station : भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन । देश के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों में शामिल हैं। जहां स्केलेटर, लिफ्ट, एसी लाउंज, फूड कोर्ट समेत कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। लेकिन 450 करोड़ की लागत से बने इस हाईटेक स्टेशन पर भैंसे घूम रही हैं। इतना ही नहीं गोबर करते हुए भी नजर आईं।

भोपाल। देश के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों में शामिल भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो भैंसें स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घूमती नजर आ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि दोनों भैंसें यात्रियों के बीच से होते हुए ट्रेन के बिल्कुल पास तक पहुंच गईं। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोग यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर सुरक्षा के बीच भैंसें प्लेटफॉर्म तक कैसे पहुंच गईं? इतना ही नहीं, इस हाईटेक स्टेशन पर भैंसे गोबर करती हुई भी नजर आती हैं।

ट्रेन के पास से गुजरती दिखीं भैंसें

  • वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दो भैंसें प्लेटफॉर्म पर आराम से घूम रही हैं।
  • दोनों यात्रियों के बीच से गुजरते हुए ट्रेन के पास पहुंचती हैं।
  • इस दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों के बीच भी उन्हें लेकर हलचल दिखाई देती है।
  • सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्टेशन के एंट्री प्वाइंट और सुरक्षा व्यवस्था को पार कर ये आवारा पशु प्लेटफॉर्म तक कैसे पहुंच गए?

450 करोड़ की लागत से हुआ है स्टेशन का कायाकल्प

  • रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है।
  • इसे देश के विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशनों में शामिल किया गया है।
  • स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने का दावा किया जाता है।
  • यहां एस्केलेटर, लिफ्ट, एसी लाउंज, फूड कोर्ट समेत कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
  • ऐसे में प्लेटफॉर्म पर भैंसों के पहुंचने का वीडियो सामने आने से स्टेशन की सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

रेलवे बोला- मामले को दिखवा रहे हैं

मामले को लेकर जनसंपर्क अधिकारी शिव शंकर शाह ने कहा कि पूरे मामले को दिखवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे और बंसल के पास है। उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक सामने आती है तो रेलवे और बंसल मिलकर उसे सुधारने का काम करेंगे।

आउटर का हिस्सा खुला होने से घुस सकते हैं जानवर

रेलवे अधिकारी के मुताबिक कई बार स्टेशन के आउटर की तरफ का कुछ हिस्सा खुला रह जाता है। ऐसे में आवारा पशुओं के स्टेशन परिसर में पहुंचने की संभावना रहती है। इसके अलावा रेलवे ट्रैक और आसपास लोग खाने-पीने का सामान भी फेंक देते हैं। खाने की तलाश में जानवर रेलवे ट्रैक से होते हुए स्टेशन की तरफ आ जाते हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘Gyanu तो बेचारा...’ Vishal Dadlani ने Gyanesh Kumar पर कसा तंज, Viral वीडियो मचा रहा बवाल
खरगे के लंच में सपा सांसद गायब, निमंत्रण पर कांग्रेस-सपा आमने-सामने; INDI Alliance में क्या हो रहा है?