UP में रातोंरात बदली पुलिस की कमान! 20 IPS अफसरों का तबादला, पूरी लिस्ट देखें

Published : Oct 07, 2026, 04:31 PM IST
UP Police Transfer 2026 20 IPS Officers Reshuffled Several Districts Get New SPs and SSPs

सार

UP IPS transfer 2026: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल हुआ है। कई जिलों के SP-SSP बदले गए हैं। बाराबंकी, बलिया, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों को नए पुलिस कप्तान मिले।

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एडीजी से लेकर एसपी स्तर तक 20 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि बाराबंकी से लेकर गाजीपुर और मुजफ्फरनगर से जालौन तक कई जिलों को नए पुलिस कप्तान मिले हैं। तबादलों के साथ कुछ अधिकारियों को मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

इन जिलों में बदले गए पुलिस कप्तान

तबादला सूची के मुताबिक रवीना त्यागी को बाराबंकी, ओमवीर सिंह को बस्ती और ए राजा को बलिया का SP बनाया गया है। वहीं सर्वेश मिश्रा को मऊ और विनय कुमार सिंह को गाजीपुर की कमान मिली है। सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का SSP बनाया गया है। इसके अलावा पूर्णेन्दु सिंह को बागपत, मधुबन कुमार सिंह को हापुड़ और सुरेश चंद्र रावत को जालौन का SP नियुक्त किया गया है। जौनपुर में यशवीर सिंह को SP की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी के श्मशान घाट पर बच्चों के साथ तांत्रिक की दरिंदगी, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

ADG स्तर पर भी बड़ा बदलाव

ऊपरी स्तर पर भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। सतीश गणेश को ADG क्राइम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं भगवान स्वरूप ADG टेक्निकल के साथ ADG क्राइम का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। इसके अलावा कुंवर ज्ञानंजय सिंह को DCP प्रयागराज और अर्पित विजयवर्गीय को DCP लखनऊ बनाया गया है। कमलेश बहादुर को SP लोक शिकायत की जिम्मेदारी मिली है।

PAC से लेकर शहरों तक नई जिम्मेदारियां

कुंवर अनुपम सिंह को PAC मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है, जबकि संजय कुमार को चौथी वाहिनी प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है। चिराग जैन SP सिटी बरेली और मानुष पारीक SP सिटी आजमगढ़ की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं आलोक राज नारायण को एडिशनल SP मथुरा बनाया गया है। एक साथ हुए इस व्यापक फेरबदल से कई जिलों में पुलिस प्रशासन की कमान अब नए अधिकारियों के हाथ में होगी।

यह भी पढ़ें: बिहार जाने वाली ट्रेनों में NO ROOM, आसमान छू रहा फ्लाइट किराया; छठ पर कैसे पहुंचेंगे घर?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘अपना सामान बांध लें, लड़ाई लंबी होगी’, CJP के 10 अक्टूबर प्रोटेस्ट की क्या हैं 3 सबसे बड़ी डिमांड
भाषण के बीच अटक गईं रचना राय, CM योगी ने जो किया वो दिल जीत लेगा!- VIRAL VIDEO