गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की नारी शक्ति, आत्मनिर्भर UP की पहचान बनीं 14 लखपति दीदी

Published : Jan 26, 2026, 08:13 AM IST
Lakhpati Didi republic day kartavya path

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की 14 लखपति दीदी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि बनेंगी। ये महिलाएं आत्मनिर्भर भारत, नारी शक्ति और ग्रामीण सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल हैं।

लखनऊ। मुख्यत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आगे बढ़ीं प्रदेश की 14 लखपति दीदी इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

कर्तव्य पथ पर दिखेगी नारी शक्ति और आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होकर ये लखपति दीदी नारी शक्ति, आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध उत्तर प्रदेश की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत करेंगी। उत्तर प्रदेश से चयनित ये 14 महिलाएं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भी विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके साथ ही, इन्हें अन्य राज्यों की लखपति दीदियों के साथ दिल्ली भ्रमण का अवसर भी मिलेगा।

लखनऊ से दिल्ली रवाना हुईं यूपी की 14 लखपति दीदी

उत्तर प्रदेश की ये 14 लखपति दीदी लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर इनकी उपस्थिति से पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ेगा। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस विजन को दर्शाती है, जिसमें महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण को प्रदेश के समग्र विकास की धुरी माना गया है।

लखपति दीदी अभियान से बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे लखपति दीदी अभियान ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। आज ये महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं, बल्कि अपने गांवों में रोजगार सृजन और आत्मविश्वास की प्रेरणा भी बन चुकी हैं। ये साबित कर रही हैं कि आत्मनिर्भर नारी ही समृद्ध प्रदेश और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।

इन क्षेत्रों में लखपति दीदियों ने बनाई पहचान

इन लखपति दीदियों ने ई-रिक्शा संचालन, पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय, कैफे, मसाला निर्माण, उन्नत कृषि, ब्यूटी पार्लर, जन सुविधा केंद्र, गो-आधारित उत्पाद और प्रेरणा कैंटीन जैसे क्षेत्रों में सफलता हासिल की है। इन्होंने न सिर्फ अपनी आय बढ़ाई, बल्कि कई अन्य महिलाओं को रोजगार से भी जोड़ा।

कर्तव्य पथ तक पहुंचने वाली यूपी की 14 लखपति दीदी

1. मंशा देवी: पंचायत हरपुर, ब्लॉक ब्रह्मपुर, गोरखपुर

ई-रिक्शा उद्यम व ट्रेनर | आय: ₹18–20 हजार प्रतिमाह

2. प्रवेश कुमारी: पंचायत बुखारा, ब्लॉक मऊरानीपुर, झांसी

गोमाता कैटल फीड एंटरप्राइज | आय: लगभग ₹25 हजार प्रतिमाह

3. रितु देवी: ग्राम फिरोजपुर नरोट्टम, ब्लॉक देवमल, बिजनौर

विदुर कैफे संचालन | आय: ₹6–7 हजार प्रतिदिन

4. सरिता देवी: ग्राम पंचायत मीरजापुर जवई, ब्लॉक सिराथू, कौशांबी

ई-रिक्शा आधारित उद्यम | आय: लगभग ₹3 लाख वार्षिक

5. ऋतु शर्मा: ग्राम लालपुर, ब्लॉक टापल, अलीगढ़

मसाला निर्माण व बिक्री | आय: ₹8–10 हजार प्रतिमाह

(250+ महिलाओं को रोजगार)

6. निर्मला देवी: ग्राम बरसंपुर, ब्लॉक करवी, चित्रकूट

दुग्ध व्यवसाय | वार्षिक आय: ₹6.59 लाख

7. राजकुमारी देवी: ग्राम रखही, ब्लॉक भौरोहिया-कैंपियरगंज, गोरखपुर

दुग्ध उत्पादन | आय: ₹1.67 लाख (8 माह में)

8. मंत्रवती शाक्य: ग्राम नगला भिखन, ब्लॉक जसवंतनगर, इटावा

उन्नत कृषि | आय: लगभग ₹15 हजार प्रतिमाह

9. विजेता गोयल: पंचायत कशांपुर, ब्लॉक बसरेहर, इटावा

ब्यूटी पार्लर, CSC, गारमेंट | आय: ₹2.5 लाख वार्षिक

10. अनुपमा सिंह: पंचायत बनियाखेड़ा, संभल

मोटे अनाज के उत्पाद, ब्यूटी पार्लर | आय: ₹1 लाख+ वार्षिक

11. गुड़िया देवी: ग्राम केवलपुर, ब्लॉक रोहनिया, रायबरेली

दुग्ध व्यवसाय | आय: ₹3.42 लाख (2024-25)

12. आशा: पंचायत सकरापार, ब्लॉक देवरिया सदर, देवरिया

प्रेरणा कैंटीन, बीमा सखी | आय: ₹1 लाख+ वार्षिक

13. सुमन देवी: चायत अब्दुलपुर मुन्ना, ब्लॉक हल्दौर, बिजनौर

प्रेरणा कैफे | आय: ₹7–8 हजार प्रतिदिन

14. मोनिका: ग्राम खग्गूपुरा, ब्लॉक संभल, जनपद संभल

सौंदर्य प्रसाधन निर्माण | आय: ₹18 हजार प्रतिमाह

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weekly Tarot Rashifal: 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक क्या रखें ध्यान, कैसा रहेगा सप्ताह? । Horoscope
Republic Day 2026: 77 साल में पहली बार 26 जनवरी की परेड में ऐसा नजारा, जो पहले कभी नहीं दिखा