यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडी घाट पर वैदिक रीति से होगा। आचार्य बालकृष्ण तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने उन्हें एक महान संत पुत्र की जन्मदात्री बताया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार की तैयारियां हरिद्वार के चंडी घाट पर की जा रही हैं। उनके अंतिम संस्कार को लेकर वैदिक और सनातन परंपराओं के अनुसार व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण भी सुबह से ही घाट पर मौजूद रहकर तैयारियों की व्यवस्था देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां का स्थान शास्त्रों में सबसे ऊंचा बताया गया है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ की मां को एक ऐसे संत पुत्र की जन्मदात्री बताया, जिन्होंने सनातन संस्कृति और भारतीय राजनीति में आदर्श स्थापित किया है। आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, अंतिम संस्कार को शास्त्रों में बताए गए विधि-विधान के अनुसार संस्कार के रूप में संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचना चाहेंगे, वे स्वतः यहां आ सकते हैं। देखिए हरिद्वार से ये खास रिपोर्ट।















