Big News: जिस ट्रेन में थे RSS चीफ, उस पर हुआ पथराव, बाल-बाल बचे मोहन भागवत

Published : Jun 12, 2026, 11:05 AM IST

RSS प्रमुख मोहन भागवत जिस ट्रेन से सफर कर रहे थे, उस पर कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की। यह घटना उत्तर प्रदेश में कानपुर से दिल्ली आते वक्त हुई। मोहन भागवत पूरी तरह सुरक्षित हैं।

PREV
14
यह घटना गुरुवार शाम करीब 7:15 बजे हुई। ट्रेन नंबर 12003, 'गोल्डन चैरियट' एक्सप्रेस कानपुर से दिल्ली जा रही थी, जब शरारती तत्वों ने उस पर पत्थर फेंके।
24
RSS प्रमुख मोहन भागवत इसी ट्रेन में सफर कर रहे थे। पत्थर E1 कोच की खिड़की पर लगे, जिससे शीशा टूट गया। किस्मत से, इसी बोगी में मौजूद भागवत को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
34
यह पथराव फिरोजाबाद और मक्खनपुर स्टेशनों के बीच हुआ। ट्रेन में RSS चीफ के होने की खबर से रेलवे सुरक्षा बल में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह है कि किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
44
सुरक्षा एजेंसियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। वे पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके इरादों की जांच कर रही हैं। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने सुरक्षा और बढ़ा दी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories