अमेरिका में घरों पर पानी की टंकी क्यों नहीं होती? वजह जानकर चौंक जाएंगे

Published : Jun 12, 2026, 09:56 AM IST

भारत में घरों की छतों पर पानी की टंकियां दिखना आम बात है। लेकिन अमेरिका में ऐसा बिल्कुल नहीं है। वहां घरों पर टंकियां लगभग न के बराबर होती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों है? आइए इस बड़े अंतर को समझते हैं।

PREV
15
भारत में ज्यादातर शहरों और गांवों में नगर पालिकाएं दिन में कुछ घंटों के लिए ही पानी की सप्लाई करती हैं। साथ ही, पाइप में पानी का प्रेशर भी कम होता है। इसलिए, घरों में पानी स्टोर करना जरूरी हो जाता है। लोग अंडरग्राउंड टैंक से मोटर के जरिए छत पर रखी टंकी में पानी चढ़ाते हैं, जिससे पूरे घर की जरूरतें पूरी होती हैं। सप्लाई बंद होने पर भी इन टंकियों से काम चलता रहता है।
25
अमेरिका में हालात बिल्कुल अलग हैं। वहां साल के 365 दिन, 24 घंटे लगातार पानी की सप्लाई मिलती है। हर घर तक पानी एक बड़े अंडरग्राउंड पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए सीधे पहुंचता है। इस सिस्टम को ऐसे डिजाइन किया गया है कि पाइप में हमेशा हाई प्रेशर बना रहता है। इसलिए, लोगों को पानी स्टोर करने की जरूरत ही नहीं पड़ती।
35
अमेरिकी वॉटर सप्लाई सिस्टम सौ साल से भी ज्यादा पुराना है। इंजीनियरों ने एक सेंट्रलाइज्ड वॉटर डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम बनाया है। इसमें बड़े पंप पानी को शहर की सबसे ऊंची जगहों, जैसे वॉटर टावर या पहाड़ियों पर स्टोर करते हैं। इसके बाद, ग्रैविटी यानी गुरुत्वाकर्षण के जरिए पानी पूरे शहर में सप्लाई होता है। इससे हर घर में एक जैसा प्रेशर मिलता है। बिजली जाने पर भी प्रेशर बना रहे, इसके लिए मजबूत बैकअप सिस्टम भी होते हैं।
45
अमेरिका में पानी की क्वालिटी को लेकर कड़े नियम हैं। पाइप में हमेशा पानी बहने से वे कभी खाली नहीं होते। इस वजह से बाहर का गंदा पानी या गंदगी पाइप में नहीं घुस पाती। वहीं, भारत में सप्लाई रुक-रुककर आने से पाइप खाली हो जाते हैं, जिससे जमीन का गंदा पानी पाइप में घुसने का खतरा रहता है। इसीलिए यहां स्टोरेज सिस्टम जरूरी है।
55
भारत में ज्यादातर घर ईंट, सीमेंट और कंक्रीट से बनते हैं, जो भारी पानी की टंकी का वजन सह सकते हैं। लेकिन अमेरिका में कई घर लकड़ी के फ्रेम से बनते हैं। ऐसे हल्के ढांचों पर हजारों लीटर पानी वाली भारी टंकी लगाना महंगा और असुरक्षित होता है। टंकी न होने से छत पर बोझ नहीं पड़ता, लीकेज का डर कम होता है और घर की उम्र भी बढ़ती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories