
Russia Oil Sales During Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को झटका दिया है। ईरान और अमेरिका के बीच पिछले 27 दिनों से चल रहे संघर्ष का असर सिर्फ युद्ध क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यूरोप से लेकर दक्षिण एशिया तक ऊर्जा बाजार पर इसका दबाव महसूस किया जा रहा है।
इस बीच एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। जहां कई देश तेल संकट और महंगाई से जूझ रहे हैं, वहीं रूस इस हालात में बड़ी कमाई करता दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के मुताबिक रूस इन दिनों तेल बेचकर रोज़ाना करीब 71 अरब रुपये तक कमा रहा है।
ब्रिटेन के अखबार द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा हालात में रूस मार्च महीने में लगभग 24 अरब डॉलर का तेल बेच सकता है। अगर रोज़ाना की कमाई देखें तो यह करीब 760 मिलियन डॉलर प्रतिदिन बैठती है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 71 अरब रुपये के आसपास है।
पिछले तीन वर्षों में यह रूस की तेल बिक्री से होने वाली सबसे बड़ी कमाई मानी जा रही है। दरअसल, साल 2022 में यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूसी तेल पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे। इससे रूस की ऊर्जा निर्यात पर असर पड़ा था। लेकिन मौजूदा हालात ने रूस को फिर से बड़ा बाजार दे दिया है।
यह भी पढ़ें: सीजफायर खत्म होते ही अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भड़की जंग, गोलाबारी में नागरिकों की मौत
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस समय तीन बड़े कारण रूस की तेल कमाई को बढ़ा रहे हैं।
इस संघर्ष के बीच रूस की भूमिका को लेकर भी कई तरह की रिपोर्ट सामने आ रही हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस कथित तौर पर ईरान को खाद्य सामग्री के साथ ड्रोन और हथियार उपलब्ध करा रहा है।
कुछ पश्चिमी खुफिया अधिकारियों का दावा है कि रूस सैटेलाइट के जरिए इजराइल और अमेरिकी ठिकानों की जानकारी जुटाकर ईरान को दे रहा है। कहा जा रहा है कि इन्हीं जानकारियों के आधार पर ईरान मिसाइल हमलों की योजना बनाता है। हालांकि रूस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। रूस का कहना है कि उसने युद्ध के दौरान ईरान को सिर्फ मानवीय सहायता के तहत कुछ जरूरी दवाइयां भेजी हैं।
एनर्जी एक्सपर्ट्स का मानना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अगर लंबा चलता है तो इसका असर पूरी दुनिया के तेल बाजार पर पड़ सकता है। तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से कई देशों की अर्थव्यवस्था और महंगाई पर भी असर पड़ने की आशंका है। फिलहाल स्थिति यह है कि जहां कई देश ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं, वहीं रूस के लिए यह दौर तेल निर्यात के लिहाज से काफी फायदे का साबित हो रहा है।
यह भी पढ़ें: कौन थे Alireza Tangsiri? होर्मुज के पास हमले में मारे गए ईरान के नेवी चीफ
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।