
1984 के सिख विरोधी दंगों केक आरोप में उम्रकैद की सज़ा काट रहे कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें मृत अवस्था में हॉस्पिटल लाया गया था।
बता दें कि सज्जन कुमार का नाम भारत के सबसे लंबे और चर्चित कानूनी मामलों में से एक, 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़ा था। ये दंगे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए थे। तीन दशकों से भी ज़्यादा समय तक, कुमार पर हिंसा से जुड़े कई आपराधिक मामले चले, जिनमें अलग-अलग अदालतों ने कभी उन्हें बरी किया तो कभी दोषी ठहराया।
बता दें कि सिख दंगों के दौरान 1 नवंबर, 1984 को दिल्ली के सरस्वती विहार में सरदार जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या हुई थी। इन दंगों के दौरान दंगाइयों उनका घर भी जला दिया था। साथ ही पिता-पुत्र को लोहे की सरिए और लाठी मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में सज्जन कुमार 12 फरवरी 2025 को दोषी ठहराए गए। फिर उन्हें इसी केस में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
दिल्ली के राज नगर इलाके के मामले में, दिल्ली हाई कोर्ट ने 17 दिसंबर, 2018 को निचली अदालत के फैसले को पलट दिया था। इस मामले में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या और एक गुरुद्वारे में आगजनी का आरोप था। निचली अदालत ने कुमार को बरी कर दिया था, लेकिन हाई कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सज़ा सुनाई। इसके बाद कुमार ने सरेंडर कर दिया था और दिसंबर 2018 से ही जेल में थे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।