SHOCKING PHOTO: जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से सरेराह छेड़छाड़! VIDEO वायरल, कौन हैं आरोपी?

Published : Sep 24, 2026, 11:53 AM IST

Samastipur Viral Video: सड़क पर लड़की को घेरकर छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना! कौन हैं ये लोग? पुलिस ने वीडियो देखते ही जांच शुरू कर दी है, लेकिन क्या वायरल VIDEO से आरोपियों की पहचान हो पाएगी?

PREV
16
बिहार में फिर शर्मनाक हरकत: समस्तीपुर में लड़की से सरेराह बदसलूकी, वीडियो वायरल

Samastipur Crime: बिहार के जमुई के बाद अब समस्तीपुर जिले से भी एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर फिर से बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर के जगतसिंहपुर गांव में बाइक सवार कुछ मनचलों ने सड़क पर जा रही एक लड़की और उसके साथ मौजूद लड़के को घेर लिया। शोहदों ने सरेराह लड़की के साथ बदसलूकी की और सड़क पर उनके साथ धक्का-मुक्की की।

26
Samastipur Viral Video: फोटो लेने रुके थे लड़की-लड़का

बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़का और लड़की किसी काम से या तस्वीरें खींचने के लिए सड़क पर रुके हुए थे। तभी अचानक कुछ स्थानीय युवक वहां आ धमके और उन्होंने दोनों को चारों तरफ से घेर लिया। देखते ही देखते आरोपियों ने लड़की के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ शुरू कर दी। हालांकि यह वीडियो बुधवार को सामने आया, जिसके बाद इंटरनेट पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि वीडियो में नजर आ रहे सभी लड़के उसी इलाके या गांव के हैं, लेकिन पुलिस अभी तक आधिकारिक तौर पर इनकी पूरी शिष्टता और जगह की पुष्टि में जुटी है।

36
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी नाराजगी जताई गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिखाई दे रहे सभी लोगों की पहचान हो पाई है या नहीं।

46
Bihar Crime: पुलिस बोली- आरोपियों की पहचान के बाद होगी गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही घटना की सही जगह की पुष्टि भी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पहचान और स्थान की पुष्टि होते ही आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है और कहा है कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों का दावा है कि वीडियो में दिखाई देने वाले कुछ लोग जगतसिंहपुर गांव के ही हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

56
जमुई कांड के बाद एक और खौफनाक वारदात

अभी कुछ दिन पहले ही जमुई जिले में 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा के साथ हुई बदसलूकी का मामलाू गर्माया हुआ था, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया था। उस मामले में आरोपियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई भी देखने को मिली। उस घटना की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि समस्तीपुर की इस नई घटना ने लोगों का गुस्सा फिर भड़का दिया है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो शेयर कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

66
पुलिस बोली- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम वीडियो में दिख रहे चेहरों की पहचान करने और घटना की सटीक जगह का पता लगाने में जुटी है। प्रशासन का दावा है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories