
बिहार के समस्तीपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिस मां की गोद में बच्ची खुद को सबसे सुरक्षित महसूस करती है, उसी पर अपनी चार साल की मासूम बेटी की जान लेने का आरोप है। वजह बताई जा रही है छठ पूजा के पवित्र प्रसाद का जूठा हो जाना। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
आरोप है कि मां ने बच्ची को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी जान चली गई। इस घटना की खबर सामने आने के बाद आसपास के लोगों में गुस्सा और दुख का माहौल है। जिस उम्र में बच्चे खेलते-कूदते हैं और माता-पिता के प्यार के सहारे दुनिया को समझते हैं, उस उम्र में एक मासूम की जिंदगी खत्म हो गई।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।