सम्राट चौधरी के सरकार के कैबिनेट विस्तार में आज गुरुवार को 32 मंत्रियों ने शपथ ली। जिसमें कई ऐसे चेहरे भी शमिल हैं, जिन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया है। पीएम मोदी से लेकर अमित शाह भी शामिल हुए। वहीं मंत्री बने निशांत का अनोखा अंदाज देखने को मिला।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आखिरकार सीएम बनने के 22 दिन बाद आज नई टीम मिल गई। गुरुवार को पटना में कैबिनेट का विस्तार किया गया। जिसमें विजय सिन्हा से लेकर निशांत कुमार तक 32 मंत्री बनाए गए। इस मंत्रिमंडल में कुछ नए विधायक भी हैं, जिन्हें मिनिस्टर की शपथ दिलाई गई है। इस मेगा इवेंट में पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक कई केंद्रीय दिग्गज नेता शामिल हुए। इसी बीच नीतीश कुमार के बेटे निशांत की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
26
बिहार कैबिनेट की सबसे शानदार तस्वीर
दरअसल, शांत स्वभाव और लंबे समय तक राजनीति से दूर रहने वाले जिं निशांत कुमार को आज बिहार की सम्राट चौधरी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसी बीच मंत्री पद की शपथ लेने से पहले निशांत ने अपने से सीनियर सभी नेताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जिसमें कई नेता बोले-यही निशांत को सबसे अलग करती है। एक दिन आप भी पिता की तरह मुख्यमंत्री बनो।
36
नीतीश कुमार ने मोदी का कंधा पकड़ा
बिहार कैबिनेट विस्तार की यह भी दिलचस्प तस्वीर है। जब कार्यक्रम समाप्त होने लगा और पीएम एक एक करके सभी नए मंत्रियों से मिले दो दूर खड़े नीतीश कुमार को उन्होंने हाथ देकर पास बुलाया। इस दौरान नीतीश कुमार ने पीएम का कंधा पकड़कर हिला दिया।
46
राजनीति की सबसे अच्छी तस्वीर
अमूमन राजनीति में ऐसी तस्वीरें कई देखने को मिलती हैं। अक्सर दो अलग अलग नेता यूं दिखाई देतेहैं। लेकिन यह तस्वीर काफी अलग है। जहां नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत के साथ यूं दोस्तों की तरह नजर आए। नीतीश ने निशांत को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
56
बिहार कैबिनेट में शपथ ग्रहण की यह पहली तस्वीर
बिहार कैबिनेट की यह पहली तस्वीर है। जहां सबसे पहले निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह, और दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली।
66
निशांत कुमार को मिलेगा कौन सा मंत्रालय
सम्राट कैबिनेट में बीजेपी कोटे से 15 मंत्रियों ने शपथ ली है। ते वहीं जेडीयू से 13 विधायकों को मंत्री बनाय गया है। जिसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत शामिल हैं। अब देखना होगा कि निशांत को कौन सा मंत्रालय मिलता है और वह उसमें कितने खरे उतरते हैं। क्या पिता की तरह बिहार के लोगों के हितों काम करते हुए अलग छाप छोड़ोंगे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।