Shah Rukh Khan LA Mansion: 8000 करोड़ की संपत्ति, 300 करोड़ का घर, ये सुपरस्टार 2 लाख रोज पर देता है अपना घर किराए पर

Published : Oct 23, 2026, 02:44 PM IST

Shah Rukh Khan Los Angeles House: ये इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। हजारों करोड़ की संपत्ति, फिल्मों और बिजनेस से बंपर कमाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सुपरस्टार अपना एक आलीशान घर रोजाना 2 लाख रुपये के किराए पर देता है?

PREV
13
दुनिया का सबसे अमीर इंडियन एक्टर

शाहरुख खान इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर हैं। उनकी हैसियत का अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि उनके घर के बाहर लगी नेमप्लेट ही 20 लाख रुपये की है। फिल्मों और बिजनेस से करोड़ों कमाने वाले शाहरुख के पास अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 300 करोड़ रुपये का एक आलीशान घर है। शाहरुख ने इस घर को किराए पर दिया हुआ है और वो इसका एक दिन का किराया 2 लाख रुपये से ज्यादा वसूलते हैं।

23
हजारों करोड़ की संपत्ति और बिजनेस

शाहरुख खान सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि अपनी आईपीएल टीम और कई बिजनेस से भी तगड़ी कमाई करते हैं। मुंबई में उनके बंगले 'मन्नत' के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन विदेशों में भी उनकी कई महंगी प्रॉपर्टीज हैं। अमेरिका के सबसे पॉश इलाके 'बेवर्ली हिल्स' में शाहरुख का यह 300 करोड़ का घर मौजूद है। इस लग्जरी घर में 6 बड़े बेडरूम, एक शानदार स्विमिंग पूल, प्राइवेट कबाना और खेलने के लिए एक खास टेनिस कोर्ट भी मौजूद है।

33
किसी राजमहल से कम नहीं है इंटीरियर

इस बंगले का इंटीरियर किसी राजमहल जैसा फील देता है। बड़े से हॉल में ग्लास फिटिंग लगी है, जहां से बाहर का खूबसूरत नजारा दिखता है। घर को स्टाइलिश सोफे, महंगी पेंटिंग्स और शानदार शोपीस से सजाया गया है। इसके बाथरूम भी किसी बड़े बेडरूम जितने विशाल हैं, जिनमें जकूजी जैसी मॉडर्न सुविधाएं मौजूद हैं। शाहरुख खान इस घर को सिर्फ अपनी छुट्टियों के लिए इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि इसे टूरिस्ट और सेलेब्स को किराए पर भी देते हैं। यहां एक दिन रुकने का किराया 2 लाख रुपये है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories