Shahdol Rape Case: शहडोल में एक युवती ने कनिष्क सिंह पर इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देने, रेप करने और 3 बार गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। आरोपी ने मंगेतर को अश्लील वीडियो भेजकर शादी भी तुड़वा दी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है।
Shahdol Crime News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक बेहद संगीन मामला सामने आया है। यहाँ एक 23 वर्षीय युवती ने कनिष्क सिंह उर्फ छोटू पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने और जबरन 3 बार गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो और चैट उसके मंगेतर को भेजकर उसकी शादी तक तुड़वा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस बुढ़ार थाने को ट्रांसफर कर दिया है।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर ब्लैकमेलिंग (Shahdol Instagram Friendship Rape Case)
शादी का झांसा: पीड़िता के अनुसार, उसकी पहचान 2023 में इंस्टाग्राम के जरिए कनिष्क सिंह से हुई थी। जनवरी 2024 से दोनों में बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।
तीन बार गर्भपात: युवती का आरोप है कि इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई। आरोपी ने उसे गर्भपात की गोलियां दीं और एक बार शहडोल के डॉक्टर के पास ले जाकर जबरनॉ एबॉर्शन कराया।
फर्जी आईडी और वीडियो: आरोपी ने सीक्रेट तरीके से उसके अश्लील वीडियो बना लिए और फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी।
मंगेतर को भेजे वीडियो, तुड़वाई शादी (Engagement Broken Viral Video)
शादी तुड़वाई: जब युवती के परिवार ने उसका रिश्ता कहीं और तय किया, तो कनिष्क ने उसके निजी वीडियो और चैट होने वाले मंगेतर को भेज दिए, जिससे उसकी सगाई टूट गई।
घर में चोरी और धमकी: आरोप है कि 27 दिसंबर 2025 को आरोपी छत के रास्ते उसके घर में घुसा और उसका मोबाइल चुराकर ले गया, जिसमें कई निजी दस्तावेज और वीडियो थे।
बहनों के साथ रेप की धमकी: पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी और उसका परिवार (जिसमें भाजपा से जुड़े नेता भाई और पिता शामिल हैं) उसे और उसकी बहनों को जान से मारने और दुष्कर्म की धमकियां दे रहे हैं।
पुलिस कार्रवाई और जीरो एफआईआर (Budhar Police Investigation)
एसपी के निर्देश पर एक्शन: शहडोल एसपी डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।
बुढ़ार थाने में जांच शुरू: क्षेत्राधिकार के आधार पर इस केस को बुढ़ार थाने भेज दिया गया है, जहां पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।