लखनऊ में क्या हुआ, काले कपड़े पहन निकले हजारों लोग, सब ताबूत को चूमना चाहते थे

Published : Mar 09, 2026, 08:10 PM IST

लखनऊ में सोमवार को करीब 25 हजार लोग काले कपड़े पहने सड़क पर जुलूस में निकले थे। इनकी सुरक्षा में 10 एडिशनल एसपी, 32 डिप्टी एसपी, 12 कंपनी पीएसी, दो-दो कंपनी RAF और CRPF तथा करीब 500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। आइए जानते हैं क्या पूरा मामला

PREV
15

तन पर काले कपड़े और मन दुखी

उत्तर प्रदेश की राजधानीलखनऊ की सड़कों पर सोमवार को जब हजारों लोग काले कपड़े पहने हुए निकले तो देखने वाले लोग हैरान थे। सबके के मन में यही सवाल था कि लोग इतने दुखी हैं और क्या कर रहे हैं। तो बता दें कि यह लोग शिया समुदाय के लोग हैं। जो इमाम अली की शहादत की बरसी पर आयोजित 'शबीह-ए-तबूत गिलीम' जुलूस में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

25

बता दें कि शिया समुदाय के हजारों लोग 'गिलीम' (कंबलों से बना ताबूत) ​​का जुलूस निकाल रहे थे। यह जुलूस 4 किलोमीटर लंबा था। सभी इस ताबूत की एक झलक देखना चाहते थे। ताबूत को चूमने की मची होड़ मची हुई थी। 

35

महिलाओं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक काले लिवास में

शिया समुदाय के इस जुलूस में पुरुषों, महिलाओं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक शामिल हुए। महिलाओं अपने मासूम बच्चों को गोद में लिए नजर आईं। इस दौरान सभी ने बड़ी संख्या में शिरकत कर “या अली मौला अली” के साथ इमाम अली की शहादत को याद किया।

45

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था

बता दें कि जुलूस को देखते हुए लखनऊ प्रशासन और यूपी सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था. RAF और CRPF की भी तैनाती की गई थी, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही थी।

55

जुलूस मेंकरीब 25 हज़ार लोग शामिल

यूपी डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इस जुलूस में करीब 25 हज़ार लोग शामिल होए थे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 10 एडिशनल एसपी, 32 डिप्टी एसपी, 12 कंपनी पीएसी, दो-दो कंपनी RAF और CRPF तथा करीब 500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।संवेदनशील इलाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories