खामेनेई हमारा शेर था, एक मारा गया तो हजार पैदा होंगे, देखिए लखनऊ से कशमीर तक विरोध की तस्वीरें

Published : Mar 01, 2026, 01:04 PM IST

Shia Muslims Protest from Srinagar to Lucknow Ayatollah Khamenei Death lucknow : ईरान के सर्वोच्च लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर लखनऊ से लेकर कशमीर तक हत्या के विरोध में शिया मुसलमानों ने श्रीनगर के लाल चौक पर प्रदर्शन किया। 

PREV
15

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर पर ईरान में अब क्या

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। अपने लीडर के मारे जाने के बाद जहां ईरान में लोग दुखी हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और 7 दिनों की छुट्टियों का ऐलान हो गया । तो वहीं खामेनेई की मौत के बाद यूपी में प्रदर्शन शुरू हो गया है। लखनऊ में तो शिया समुदाय के हजारों लोग सड़क पर विरोध कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग आंसू बहां रहे हैं।

25

लखनऊ में खामनेई की मौत पर रो पड़ी महिला

लखनऊ में कई लोगों ने सड़कों पर विरोध करते हुए खामनेई जिंदाबाद और अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए। तो वहीं सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं-वो हमारा शेर था, जो कयामत तक रहेगा, आप एक खामेनेई को मारे तो हजार खामेनेई आ जाएंगे। उन्होंने अमेरिका और इजराइल पर हमला करते हुए कहा-इनकी नस्लों में धोखा और गद्दारी है।

35

‘’अमेरिका हो या इज़राइल, दोनों ही क्रूर और अत्याचारी''

बरेली में खामेनेई की हत्या पर अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा, अमेरिका हो या इज़राइल, दोनों ही क्रूर और अत्याचारी हैं। ट्रंप ने पूरी दुनिया को युद्ध में धकेल दिया है... मैं भारत सरकार से अपील करता हूं कि ईरान और खाड़ी देशों में मौजूद भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए व्यवस्था करे।

45

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा ऐलान

खामनेई की मौत पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड शोक जताते हुए तीन दिवसीय शोक की घोषणा की है। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा- लोग अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे और काले कपड़े पहनेंगे। अयातुल्ला खामनेनी के नाम पर मजलिस का आयोजन किया जाएगा।

55

 श्रीनगर के लाल चौक में हुआ विरोध

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की हत्या के विरोध की यह तस्वीर  श्रीनगर के लाल चौक की है, जहां शिया मुसलमानों ने जमकर प्रदर्शन किया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories