
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र जो मामला सामने आया है वह बेहद हैरान करने वाला है। जहां एक पति अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल की सजा काटकर आया आखिर वही बीवी जिंदा निकली। इतना ही नहीं वो दिल्ली में अपने मौसेरे भाई के साथ मिली। इसके बाद तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों को समझ नहीं आ रहा था, जिसके मर्डर में पति जेल जाकर आया वो कैसे जिंदा मिल सकती है। लेकिन उसका सच ससुरालवाले जानते थे।
दरअसल, पीड़ित पति राजू तिवारी के पिता योगेंद्र तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी 2016 में टेवां निवासी शारदा मिश्रा की बेटी अंकिता तिवारी के साथ की थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही बहू का व्यवहार बदल गया और वह जरा-जरा सी बात पर लड़ने लगती थी। इसलिए अक्सर वो अपने मायके में ही रहती थी। फिर एक दिन वो अचानक से घर के सारे गहने और कैश लेकर फरार हो गई। उसे काफी तलाशा, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद अंकिता के मायके वालों ने राजू के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज करा दिया। आखिरकार परेशान होकर राजू ने पुलिस दबाव कारण पिछले महीने 27 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया और तब से जेल में बंद सजा काट रहा है।
बता दें कि इस मामले में नया मोड़ जब आया तब अंकिता कुछ दिन पहले दिल्ली में अपने मौसेरे भाई रामू उर्फ संकल्प मिश्रा के साथ जिंदा मिली। अब पुलिस ने इस केस की फाइल दोबारा ओपन करी और महिला की मां शारदा मिश्रा और उनके भाई गोपाल मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर गया। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अधिकारी ने बताया कि आपने ना सिर्फ एक सच छिपाया, बल्कि पुलिस को भी गुमराह किया है। साथ ही एक निर्दोष व्यक्ति जेल की सजा दिलवाई।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।