Shocking Scene: चलती ट्रेन में महिला ने एक नहीं दो बार किया मौत से सामना, कलेजा कंपा देगा Video

Published : Mar 02, 2026, 01:12 PM ISTUpdated : Mar 02, 2026, 01:52 PM IST
woman falls catching train

सार

Shocking Video Delhi Agra Train Route : उत्तर प्रदेश से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां दिल्ली-आगरा रूट पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई। एक बार नहीं, उसने दो बार ऐसा किया।  

अक्सर लोग इतनी जल्दबादी में रहते हैं कि उनको अपनी जान की भी परवाह नहीं रहती।   आगरा रेलवे स्टेशन से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो  रहा है। जहां दिल्ली-आगरा रूट पर चलती ट्रेन में एक महिला के चढ़ने और उतरने के जानलेवा जोखिमों की एक भयावह याद दिलाता है।

एक महिला ने दो बार किया मौत का सामना

दरअसल, यह  महिला दिल्ली-आगरा रूट पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करती है। लेकिन वह उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर जाती है। हैरानी की बात यह है कि किसी तरह महिला खुद को संभाल लेती और उठ जाती है। लेकिन उसने पीछे हटने के बजाय  एक बार फिर इसी तरह की लापरवाही करते हुए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पर वो फिर से गिर जाती है।

चश्मदीदों ने सुनाया कितना भयानक था वो मंजर

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह घटना दिल्ली-आगरा रेलवे मार्ग चलने वाली एक ट्रेन आगरा स्टेशन परे निकलती है, तभी एक महिला देर से आती है और ट्रेन निकल जाती है, छूटती ट्रेन को पकड़ने के लिए वह ट्रेन में बैठने की कोशिश करती है, लेकिन वह फिसलकर  प्लेटफार्म पर बुरी तरह गिर पड़ी। प्लेटफार्म पर मौजूद लोग उसे रोकने के लिए चिल्लाते हैं, लेकिन वह किसी की नहीं सुनती है। इसी बीच एक रेलवे कर्मचारी ने उसका हाथ पकड़ लिया, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में जंग पर चीन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फौरन रोकें लड़ाई
ट्रक से फंसी कार, सड़क पर 1.5 किलोमीटर ऐसे घसीटी गई कि देखने वाले रह गए सन्न-WATCH