लग्जरी लाइफ वाली श्रद्धा दुबे की पहली रात जेल में कैसी कटी? जानिए खाने से लेकर सुबह उठने तक का हाल

Published : Oct 25, 2026, 10:10 AM IST
Shraddha Dubey Jail

सार

Shiva Sharma Death Case : लखनऊ के शिवा शर्मा मौत मामले में आरोपी श्रद्धा, रश्मि और तनवीर को 10 दिन की जेल हुई है। पूछताछ में श्रद्धा ने जवाब नहीं दिए। दोनों बहनों को सामान्य बैरक में रखा गया है, जहां उन्हें बिना विशेष सुविधा के जेल के नियम मानने होंगे।

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर को जेल भेज दिया गया है। गुरुवार को कोर्ट ने तीनों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। जेल पहुंचने के बाद श्रद्धा को अब सामान्य कैदियों की तरह रहना पड़ रहा है। शुक्रवार को क्वारंटाइन की अवधि पूरी होने के बाद दोनों बहनों को 45 महिला कैदियों वाली सामान्य बैरक में शिफ्ट कर दिया गया।

पहली रात नहीं आई ठीक से नींद, खाने में भी छोड़ा खाना

  • जेल प्रशासन के मुताबिक, गुरुवार रात जब श्रद्धा को जेल में दाखिल किया गया, तब वह सामान्य दिखने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, उसके चेहरे पर तनाव नजर आ रहा था। जेल पहुंचने के बाद उसने किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं की।
  • रात में श्रद्धा को खाने में साबुत उड़द की दाल, रोटी और आलू-सोया मेथी की सब्जी दी गई। बताया गया कि उसने पूरा खाना नहीं खाया। रात में कुछ देर सोने के बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे उसे जेल के नियमों के मुताबिक जगा दिया गया।
  • सुबह नाश्ते में मीठी दलिया और चाय दी गई। दोपहर के भोजन में दाल, आलू-लौकी की सब्जी, चावल और रोटी मिली। वहीं, रात के खाने में अरहर की दाल, आलू-कद्दू की सब्जी और रोटी दी गई।

अब जेल के नियमों के हिसाब से गुजारने होंगे दिन

श्रद्धा और रश्मि को अब जेल की तय दिनचर्या के अनुसार रहना होगा। दोनों को सामान्य महिला बैरक में रखा गया है, जहां दूसरी महिला कैदी भी रहती हैं। जेल में सभी कैदियों के लिए जो खाना बनता है, वही दोनों बहनों को भी दिया जाएगा। उन्हें कोई विशेष सुविधा नहीं मिलेगी।

पूछताछ में श्रद्धा ने नहीं दिया जवाब

  • जेल भेजे जाने से पहले गुरुवार को हजरतगंज थाने में श्रद्धा, रश्मि और तनवीर से अलग-अलग पूछताछ की गई। करीब साढ़े छह घंटे तक चली पूछताछ के दौरान श्रद्धा ने कथित तौर पर सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया। उसने पुलिस से अपने वकील से बात करने को कहा।
  • इसके बाद तीनों का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जेल में मिलने नहीं पहुंचा कोई

शुक्रवार को श्रद्धा, रश्मि और तनवीर से मिलने के लिए कोई नहीं पहुंचा। जेल प्रशासन के मुताबिक, दोनों बहनें धीरे-धीरे जेल के माहौल के अनुसार खुद को ढाल रही हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Volvo Cars Layoffs: ऐसा क्या हुआ कि दिग्गज कंपनी में 2,500 नौकरियों पर संकट, शेयर भी 24% टूटे?
श्रद्धा दुबे खूबसूरत होकर भी करती थी इतना 'गंदा कांड', सामने आया फ्लैट का रात वाला Video