Karnataka Political News : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सिद्धारमैया ने कहा, "मैं एक राजनेता हूं और मैंने समझा है कि संविधान ही हमारा धर्म है। वोटर तो भगवान होते हैं।
बेंगलुरु (कर्नाटक): कर्नाटक की सियासत में गुरुवार को एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब एक दो दिन में डीके शिवकुमार सीएम पद की शपथ लेंगे। पिछले कुछ दिन से कर्नाटक में सिद्धारमैया और शिवकुमार एक दूसरे के आमने सामने थे। लेकिन आज सब ठीक हो गया। दोनों नेता एक दूसरे के गले मिलते नजर आए।
25
सिद्धारमैया बोले वोटर ही भगवान
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "मैं एक राजनेता हूं और मैंने समझा है कि संविधान ही हमारा धर्म है। वोटर तो भगवान होते हैं। मुझे 7 करोड़ कन्नड़ नाडु के लोगों से बात करने का मौका मिला। मुझे दो बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। मैं इस अवसर के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का बहुत-बहुत आभारी हूं।"
35
क्या प्रियांक खड़गे बनेंगे कर्नाटक के डिप्टी सीएम
इस्तीफे से पहले सीएम के आधिकारिक आवास 'कावेरी' पर एक हाई-लेवल मीटिंग हुई, जहां उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को सिद्धारमैया का सम्मान करते देखा गया। वहीं शिवकुमार के समर्थक बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर इकट्ठा हो गए और उनके सीएम बनने की उम्मीद में मिठाइयां बांटीं। वहीं, कलबुर्गी में, इंडियन यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने श्री शरण बसवेश्वर मंदिर में एक विशेष पूजा की, जिसमें प्रार्थना की गई कि यदि नेतृत्व में बदलाव होता है तो प्रियांक खड़गे को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए।
सिद्धारमैया की जगह शिवकुमार को इस वजह से मिल रही सीएम की कुर्सी
बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने सिद्धारमैया को इसलिए बदला है ताकि आन वाले समय में एक बार फिर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बने। क्योंकि 2028 तक सिद्धारमैया करीब 80 साल के हो जाएंगे। साथ ही उन पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं डीके की छवि कांग्रेस में ‘संकटमोचक’ की है। साथ ही वह फंड जमा करने के लिए जाने जाते हैं और कर्नाटक में उनकी जातीय समीकरण भी ठीक है। इसलिए उनको कुर्सी दी जा सकती है।
55
कर्नाटक की सियासत की यह तस्वीर कापी दिलचस्प
कर्नाटक की सियासत की यह तस्वीर कापी दिलचस्प है। जहां डीके शिवकुमार सीएम सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीवार्द लेते हुए नजर आ रहे हैं। सिद्धारमैया ने कहा है कि वे कर्नाटक राजनीति में सक्रिय रहेंगे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।