Silver Price Today: ₹2.5 लाख/kg चांदी-खरीदें या इंतज़ार करें? जानें पूरा खेल और तरीका

Published : Mar 27, 2026, 10:30 AM IST

Silver Price Alert: Iran War के बीच चांदी के दाम में जबरदस्त उतार-चढ़ाव—MCX में गिरावट, लेकिन बाजार में ₹2.5 लाख/kg! क्या ये खरीदने का सही मौका है या आने वाला है बड़ा क्रैश? Global tension और डॉलर कमजोरी के बीच असली रेट क्या है?

PREV
17

er Price Today 27 March 2026: आज 27 मार्च 2026 की सुबह चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन कुल मिलाकर बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव का सीधा असर चांदी के भाव पर पड़ रहा है। अगर आप चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज के ताजा रेट जरूर जान लें।

27

MCX पर चांदी का ताजा भाव (Silver Price MCX Today)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह चांदी का वायदा भाव करीब ₹674 गिरकर ₹2,19,200 प्रति किलो पर आ गया है। इससे पहले यह ₹2,19,874 पर बंद हुआ था। यानी बाजार में थोड़ी नरमी दिख रही है, लेकिन यह गिरावट बहुत बड़ी नहीं है।

37

 IBJA और मार्केट रेट में अंतर (Silver Rate India Today)

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी का रेट करीब ₹2,34,814 प्रति किलो है। वहीं रिटेल मार्केट यानी ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए कीमत लगभग ₹2,50,000 प्रति किलो चल रही है। इसका मतलब है कि थोक और खुदरा कीमतों में अंतर बना हुआ है।

47

आपके शहर में चांदी का भाव (City Wise Silver Price)

देश के ज्यादातर बड़े शहरों में चांदी का रेट लगभग एक जैसा है:

  • दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, जयपुर: ₹2,50,000/kg
  • नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम: ₹2,50,000/kg
  • चेन्नई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, केरल: ₹2,60,000/kg
  • दक्षिण भारत और कुछ पूर्वी शहरों में रेट थोड़ा ज्यादा देखने को मिल रहा है।
57

पिछले दिनों में कितना बदला भाव? (Silver Price Trend)

पिछले कारोबारी दिन चांदी में जबरदस्त तेजी आई थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में कीमत लगभग ₹11,250 बढ़कर ₹2,41,250/kg तक पहुंच गई थी। यानी करीब 5% की तेजी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 72–73 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही है।

67

चांदी के दाम क्यों बदल रहे हैं? (Why Silver Price Fluctuating)

चांदी की कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं:

  • ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव-वैश्विक अनिश्चितता
  • डॉलर की कमजोरी-चांदी महंगी होती है
  • कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव
  • महंगाई की चिंता में कमी
  • होर्मुज स्ट्रेट संकट-सप्लाई चेन पर असर

इन सभी कारणों से निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में चांदी की ओर रुख करते हैं।

77

खरीदारी से पहले ध्यान रखें (Silver Buying Tips)

अगर आप चांदी के गहने या निवेश के लिए खरीदना चाहते हैं, तो ये बातें ध्यान रखें:

  • हमेशा लेटेस्ट रेट चेक करें
  • अलग-अलग दुकानों में कीमत तुलना करें
  • मेकिंग चार्ज अलग से लगता है
  • हॉलमार्क और शुद्धता जरूर जांचें

फिलहाल चांदी का बाजार काफी संवेदनशील बना हुआ है। थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण आगे फिर तेजी आ सकती है। इसलिए अगर आप निवेश की सोच रहे हैं, तो बाजार पर नजर बनाए रखें।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories