SIR Voter List: पहले से वोटर हैं, फिर भी भर सकते हैं Form 6? EC ने दूर किया डर, कांग्रेस ने उठाए सवाल!

Published : Nov 04, 2026, 12:45 PM IST
SIR voter list form 6 name missing election commission no legal action

सार

SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब है तो घबराएं नहीं! चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि पहले से पंजीकृत मतदाता भी Form 6 भर सकते हैं। सिर्फ दोबारा आवेदन करने पर कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। जानिए क्या हैं शर्तें और कांग्रेस ने क्या कहा?

SIR Draft Voter List: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची से जिन लोगों के नाम गायब हैं, उनके लिए चुनाव आयोग ने बड़ी राहत दी है। आयोग ने साफ किया है कि पहले से रजिस्टर्ड मतदाता भी अपना नाम जुड़वाने के लिए 'फॉर्म 6' भर सकते हैं और इसके लिए उन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, इस फैसले को लेकर विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है।

फॉर्म 6 भरने पर क्यों थी कन्फ्यूजन और क्या है आयोग का निर्देश?

फॉर्म 6 में एक घोषणा-पत्र होता है जिसमें यह भरना पड़ता है कि आवेदक का नाम पहली बार सूची में आ रहा है।

  • कानूनी डर का खात्मा: पहले से वोटर्स को डर था कि पुराना नाम होने के बावजूद यह फॉर्म भरना 'गलत घोषणा' माना जाएगा, जिससे जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के के तहत कार्रवाई हो सकती है।
  • EC का स्पष्ट निर्देश: चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के CEOs को निर्देश दिया है कि धारा 31 के तहत ऐसे किसी भी मतदाता पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

Form 6 Controversy: दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का भी हवाला

  • आयोग ने निलोत्पल दत्ता मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का उल्लेख किया। कोर्ट ने पहले से पंजीकृत मतदाताओं की फॉर्म 6 को लेकर आशंकाओं को बेबुनियाद माना था।
  • दिल्ली हाईकोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए आयोग ने स्पष्ट किया कि SIR प्रक्रिया के तहत नाम दोबारा जुड़वाने के लिए यह फॉर्म बेझिझक भरा जा सकता है।

कांग्रेस का तीखा पलटवार: चुनाव आयोग के फैसले को बताया 'शब्दों का खेल'

चुनाव आयोग की इस सफाई के बाद कांग्रेस पार्टी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।

  • शब्दों का मायाजाल: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि यह सिर्फ "शब्दों का खेल" है, जो एक दोषपूर्ण प्रक्रिया पर पर्दा डालने की कोशिश है।
  • उत्पीड़न का आरोप: कांग्रेस का कहना है कि SIR प्रक्रिया ही ऐसी बनाई गई है जिससे वैध मतदाताओं के नाम सूची से कट जाएं और फिर उन्हें फॉर्म भरकर परेशान होना पड़े।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पंजाब में राहुल गांधी भगवंत मान पर ऐसा क्या बोल गए, दिल्ली तक मचेगा बवाल?
US Election 2026: डोनाल्ड ट्रंप की करारी हार पर ब्रिटिश अखबारों ने क्या लिखा? World News