Sonam Raghuvanshi Bail : इंदौर के ट्रांसफोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी बनाई गई पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट ने जमानत दे दी। अब सवाल उठ रहे हैं कि कैसे मिली जमानत? वो क्या वजह है जिससे पूरा केस ही पलट गया।
इंदौर का चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में आ गया है। क्योंकि मेघालय में हनीमून पर ले जाकर पति राजा के मर्डर की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को करीब 11 महीने बाद शिलांग कोर्ट ने जमानत जो दे दी है। पूर देश में लोग यही सवाल कर रहे हैं कि कि एक कातिल को आखिर किस आधार पर जमानत दी है। लेकिन इसमें अदालत की कोई गलती नहीं है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल के दौरान 4 से 5 ऐसी गलतियां की हैं जो सुनवाई के दौरान सोनम के पक्ष में गई और उसे जमानत मिल गई।
27
पुलिस पहली गलती जिस पर कोर्ट ने उठाए सवाल
अदालत ने अपने आदेश में कहा- सोनम रघुवंशी की केस डायरी और गिरफ्तारी के कागजों में अंतर मिला है। कागजों में 403(1) धारा दर्ज थी, लेकिन असल में धारा 103(1) लगनी थी। अदालत को जांच के दौरान इन अगम दस्तावेजों में गंभीर त्रुटियां मिलीं, जो सोनम के पक्ष में गईं।
37
सोनम को जमानत दिलाने में पुलिस की दूसरी गलती
जमानत पेशी के दौरान वकील ने दलील दी कि 7 जून 2025 को जिस वक्त सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तारी किया गया, डायरी में समय कारण स्पष्ट नहीं बताया गया था। अदालत को इन दस्तावेज में भी काफी अंतर मिला।
कोर्ट ने कहा जिस मर्डर के आरोप में सोनम अरेस्ट किया था, वह बीएनएसएस की धारा 103(1) के तहत बताया गया, लेकिन यह धारा भी उन दस्तावेजों में दर्ज नहीं थी, जो गिरफ्तारी के समय सोनम को दिखाए गए थे। अदालत ने कहा-कानून के मुताबिक, किसी भी आरोपी को यह बताना अनिवार्य होता है कि उसे किस अपराध और किस धारा के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है। लेकिन पुलिस ने इसमें भी गंभीर गलती की।
57
वकील नहीं मिलना भी सोनम रघुवंशी के लिए बना प्लस
शिलांग कोर्ट ने अपने एक आदेश में यह भी कहा कि सोनम संबंधित पुलिस की डायरी में ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, जिसमें यह लिखा हो कि सोनम को गिरफ्तारी के बाद वकील की सुविधा प्रदान की गई थी या नहीं। यानि रिकॉर्ड में यह प्रमाण नहीं मिला कि गाजीपुर में पहली पेशी के दौरान उसके पास कानूनी सलाह के लिए वकील कि नहीं।
67
जानिए क्या है राजा रघुवंशी मर्डर केस
बता दें कि सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के साथ हुई थी। शादी कुछ दिनों बाद कपल हनीमून के लिए मेघालय गया था। लेकिन इसी बीच 23 मई को राजा अचानक लापता होने की खबरें आईं। काफई तलाश करने के बाद 2 जून को राशा का शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में एक गहरी खाई में मिला। हत्या का आरोप पत्नी सोनम और उसके प्रेमी पर लगा। जिसके बाद सोनम को 8 जून को गाजीपुर से गिरफ्तार किया। वह तभी से अब तक शिलांग जेल में बंद थी।
77
अब आगे क्या?
सोनम रघुवंशी की जमानत मिलने के बाद राजा रघुवंशी के परिवार के लोग दुखी हैं। मां उमा रघुवंशी ने रोते हुए कहा-पैसों की दम पर सब हो सकता है। कातिल भी छूट जाता है। अब ऐसे में भाई विपिन ने मीडिया से बात करते हुए कहा वह सोनम की मिली जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर ली है। वहीं पिता पिता अशोक रघुवंशी ने भी न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें सरकरी सिस्टम पर भरोसा नहीं रहा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।