
Sonia Gandhi Love Story: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आने वाली किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' से पहले सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात के खूबसूरत पलों को याद किया है। इंटरनेट पर आते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस शाही जोड़े की प्रेम कहानी के इस अनछुए पहलू को काफी पसंद कर रहे हैं।
In a small Greek restaurant in Cambridge my journey of love began.
Rajiv and I created a world filled with love, laughter and memories. On 10th November, I share that world with you. https://t.co/zvN5Rqqstf
— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) October 24, 2026
सोनिया गांधी ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि कैम्ब्रिज के उस छोटे से ग्रीक रेस्तरां से उनके प्यार का सफर शुरू हुआ था। 10 नवंबर को रिलीज होने वाली इस किताब और वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई उनकी शालीनता की तारीफ कर रहा है, तो कोई इस प्रेम कहानी को बेहद खूबसूरत बता रहा है।
सोनिया गांधी की 544 पेज की यह memoir उनके बचपन से लेकर भारत आने, राजीव गांधी के साथ रिश्ते और परिवार से जुड़े बड़े निजी दुखों तक की कहानी बताती है। उनका नया वीडियो इसी निजी कहानी की पहली झलक दे रहा है। सोशल मीडिया पर सोनिया की यह याद उनके राजनीतिक जीवन से अलग उनका एक व्यक्तिगत और भावनात्मक पक्ष सामने लाती है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।