राजस्थान में खूनी शनिवार! एक झटके में 9 लोगों की मौत, खत्म हुआ पूरा परिवार

Published : Oct 24, 2026, 12:11 PM IST
Rajasthan Road Accident

सार

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के बगरू में नेशनल हाईवे-48 पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रैवलर (मिनीबस) और ट्रेलर की टक्कर में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हैं। सभी यात्री नासिक के रहने वाले थे और खाटू श्याम से सालासर जा रहे थे।

जयपुर: राजस्थान के बगरू में नेशनल हाईवे-48 (NH-48) पर शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, यहां एक ट्रैवलर (मिनीबस) की एक ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और 19 लोग घायल हो गए। मामले की जांच कर रहे पुलिस अफसर लालाराम ने बताया कि रात करीब 2 बजे 'पुलिस मित्र' से उन्हें इस एक्सीडेंट की खबर मिली। उन्होंने तुरंत पेट्रोलिंग टीम को अलर्ट किया और खुद मौके पर पहुंचे। वहां गाड़ियां बुरी तरह डैमेज थीं, सड़क पर मलबा बिखरा था और टक्कर की वजह से लंबा जाम लग गया था।

रफ्तार के कहर में हो गई मौत

  • पुलिस अफसर ने बताया कि हादसा तब हुआ जब मिनीबस के ड्राइवर ने दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की और ट्रेलर से जा टकराया। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर मौके से गायब मिला। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि टक्कर होते ही ड्राइवर गाड़ी से कूदकर भाग गया।
  • लालाराम ने बताया, "तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।" उन्होंने आगे कहा कि एंबुलेंस की मदद से शवों को अस्पताल भिजवा दिया गया है।
  • 19 घायलों में से सात की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस (SMS) अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों को एसएचओ (SHO) ने गाड़ियों का इंतजाम करके पास के उप-जिला अस्पताल पहुंचाया।
    यह मिनीबस खाटू श्याम से सालासर की तरफ जा रही थी। इसमें सवार सभी यात्री नासिक के रहने वाले थे।


एक घायल यात्री ने बताया कि यह हादसा जयपुर से करीब 20-30 किलोमीटर आगे हुआ। यात्री का आरोप है कि जब बस में सब लोग सो रहे थे, तभी एक्सीडेंट हुआ और ड्राइवर गाड़ी से कूदकर भाग निकला। घायल यात्री ने आगे बताया, “बस में 9-10 महीने के छोटे बच्चे भी थे। बच्चों को मिलाकर बस में कुल 30 लोग सफर कर रहे थे।”यात्री ने यह भी बताया कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और कई लोग घायल हुए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। (ANI)

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Maharashtra Doctor Attack: 5 पुलिसकर्मी थे साथ, फिर डॉक्टर को कैसे पड़ा थप्पड़? VIDEO वायरल
Houthi Attack: हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब पर हमला, हवा में ही तबाह किए गए ड्रोन और मिसाइल