'शर्म आनी चाहिए...' राम मंदिर चंदा चोरी पर बिफरा बॉलीवुड, कई बड़े एक्टर्स ने दी कड़ी नसीहत!

Published : Jun 27, 2026, 07:05 PM IST
Sonu Sood Demands Strict Action in Ayodhya Ram Mandir Donation Scam

सार

Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाले को लेकर देशभर के करोड़ों राम भक्त दुखी हैं। इतना ही नहीं कई बॉलीवुड स्टार ने भी इसको 'बहुत दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

दुर्ग (छत्तीसगढ़): अयोध्या राम मंदिर में हुए कथित चढ़ावा घोटाला (चंदा चोरी) पर बॉलीवुड स्टार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए गुस्सा जाहिर किया है। एक्टर सोनू सूद से लेकर मुकेश खन्ना ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इस मामले को 'बहुत दुर्भाग्यपूर्ण' बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सोनू सूद ने जाहिर किया अपना गुस्सा

  • मीडिया से बात करते हुए सोनू सूद ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। लोग बड़ी श्रद्धा से ईश्वर के साथ जुड़ते हैं। लोग अपनी मेहनत की कमाई दान करते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है, तो यह वाकई बहुत दुखद है।"
  • सोनू सूद ने आगे कहा, "जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। मुझे ऐसा लगता है कि जिन्होंने ऐसा किया है, उन्हीं की प्रॉपर्टी लेकर दान करवा देनी चाहिए।"

मुकेश खन्ना भी चंदा चोरी पर दुखी

वहीं राम मंदिर चंदा चोरी पर दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी प्रतिक्रिया देते हुए अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा-जो लोग दान में हेराफेरी कर रहे हैं, वे सीधे तौर पर भगवान को लूटने का पाप कर रहे हैं।

शेखर सुमन ने उठाए तीखे सवाल?

इसके अलावा एक्टर-एंकर और कॉमेडियन शेखर सुमन ने भी इस मामले पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने तो अपने शो में चोरी के मुद्दे को उठाते हुए प्रशासन और ट्रस्ट की व्यवस्था पर कई सवाल भी दागे हैं।

मंदिर के ट्रस्टी चंपत राय पर हुआ एक्शन

शुक्रवार को, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने राम मंदिर चंदे में कथित घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। यह सब तब हुआ जब अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले चंदे के कथित गबन के मामले में एक FIR दर्ज की गई।

कौन राम मंदिर चंदा चोरी के ये 8 आरोपी?

  • bFIR में जिन लोगों के नाम हैं, उनमें अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, टिन्नू यादव, मनीष यादव और अन्य शामिल हैं। यह कार्रवाई अयोध्या से सपा के पूर्व विधायक पवन पांडे के उन आरोपों के बाद हुई, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि राम मंदिर के चंदे में 7.5 करोड़ रुपये से लेकर 27 करोड़ रुपये तक का गबन किया गया है।
  • bइन दावों के जवाब में, राज्य सरकार ने 14 जून को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर कथित घोटाले की जांच के लिए तीन सदस्यों वाली एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'धर्म से ज्यादा धन पर फोकस' राम मंदिर दान चोरी पर Akhilesh Yadav का जोरदार अटैक
'स्क्रीनप्ले किंग' के जाने पर आंसू नहीं रोक पाए CM विजय थलापति, रजनीकांत भी दुखी