Spain Protest: 14 साल बाद स्पेन में सबसे बड़ी हड़ताल, चुनाव से पहले क्यों टेंशन में आई सरकार?

Published : Nov 11, 2026, 04:32 PM IST
Spain Protest

सार

स्पेन में बढ़ते किराये और घरों की कमी के विरोध में मजदूरों ने 14 साल बाद देशव्यापी हड़ताल की। प्रमुख यूनियनों के नेतृत्व में मैड्रिड में प्रदर्शन हुए। देश में 7.5 लाख घरों की कमी है और किराया युवाओं की 98.7% कमाई तक पहुंच चुका है।

स्पेन में बढ़ते किराये और घरों की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ मजदूरों ने देशव्यापी हड़ताल कर दी। 14 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब देश के दो सबसे बड़े ट्रेड यूनियन UGT और CCOO ने संयुक्त रूप से आम हड़ताल का समर्थन किया है। बुधवार, 11 नवंबर को मैड्रिड के अटोचा रेलवे स्टेशन से लेकर एयरपोर्ट तक प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। कई जगहों पर पिकेट लाइन बनाई गई और प्रदर्शनकारियों ने सरकार, मकान मालिकों और कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी की। स्पेन में करीब 7 लाख 50 हजार घरों की कमी है, जो 2028 तक 10 लाख से ज्यादा हो सकती है। हालात ऐसे हैं कि औसत मासिक किराया 1,176 यूरो (₹1,23,008) तक पहुंच गया है, जो युवाओं की औसत मासिक कमाई का करीब 98.7 फीसदी है। हालांकि, कुछ लोग हड़ताल को चुनाव से पहले राजनीतिक कदम भी बता रहे हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Israel-Gaza War: गाजा में फिर बरसीं मिसाइलें, खंडहर बना शहर-मलबों में अपनों की तलाश कर रहे लोग!
Viral Video: स्पेन में पुलिस कपल ने हथकड़ी पहनकर दौड़ी 101 किमी की रेस, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड