Princess Leonor: कौन हैं ये 20 साल की प्रिंसेस, जो स्पेन पर राज करने जा रही हैं

Published : Jan 15, 2026, 09:44 AM IST

who is Princess Leonor: स्पेन में इतिहास बदलने वाला है। करीब 150 साल बाद ऐसा होने जा रहा है, जब देश की कमान किसी महिला के हाथ में होगी। इस बदलाव की वजह हैं प्रिंसेस लियोनोर, जो सिर्फ 20 साल की हैं और Gen-Z में खासी पॉपुलर हैं। जानिए वो कौन हैं... 

PREV
15

150 साल बाद स्पेन में रानी बनेंगी प्रिंसेस लियोनोर

स्पेन में पिछली रानी थीं क्वीन इसाबेला द्वितीय, जिनका शासन 1868 में खत्म हुआ था। इसके बाद से देश में सिर्फ राजा ही रहे। स्पेन पर लंबे समय से बोर्बन वंश का शासन है, जिसकी शुरुआत 1700 के आसपास हुई थी। तानाशाह जनरल फ्रैंको के दौर के बाद 1975 में राजशाही की वापसी हुई। तब किंग जुआन कार्लोस I राजा बने और उन्होंने स्पेन को लोकतंत्र की राह पर आगे बढ़ाया। 2014 में उन्होंने गद्दी छोड़ी और उनके बेटे फेलिपे VI राजा बने। अब अगली बारी उनकी बेटी लियोनोर की है। हालांकि, अभी उनके रानी बनने की कोई पक्की तारीख तय नहीं है। जब उनके पिता किंग फेलिपे VI गद्दी छोड़ेंगे या उनके बाद उत्तराधिकार होगा, तभी लियोनोर आधिकारिक तौर पर रानी बनेंगी। लेकिन इतना साफ है कि स्पेन की राजशाही एक नए दौर की ओर बढ़ रही है।

25

प्रिंसेस लियोनोर कौन हैं?

किंग फेलिपे VI और क्वीन लेटिजिया की बड़ी बेटी प्रिंसेस लियोनोर का जन्म साल 2005 में हुआ था। क्वीन लेटिजिया शादी से पहले एक जानी-मानी पत्रकार थीं। लियोनोर की एक बहन इन्फांटा सोफिया हैं, जो दो साल छोटी हैं। लियोनोर को आधिकारिक तौर पर प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस कहा जाता है और वह स्पेन की राजगद्दी की पहली दावेदार हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई स्पेन में ही हुई। स्कूल के बाद लियोनोर ने वेल्स के मशहूर UWC अटलांटिक कॉलेज से पढ़ाई की। इस स्कूल को मजाक में लोग 'हिप्पी हॉगवर्ट्स' भी कहते हैं। इस कॉलेज में दुनियाभर के भविष्य के लीडर्स और रॉयल परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। लियोनोर की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रही। उन्हें दुनिया के हालात, संविधान और जिम्मेदारियों की गहरी समझ दी गई। वह स्पेनिश, कैटलन, इंग्लिश, फ्रेंच, अरबी और मंदारिन जैसी कई भाषाएं बोल सकती हैं।

35

18 की उम्र में संविधान की शपथ, मिलिट्री ट्रेनिंग का रिकॉर्ड

जिस दिन लियोनोर 18 साल की हुईं, उसी दिन उन्हें आधिकारिक तौर पर राजगद्दी की उत्तराधिकारी घोषित कर दिया गया। स्पेन के कानून के मुताबिक, जो भी सिंहासन का वारिस होता है, उसे सेना की ट्रेनिंग लेनी होती है। लियोनोर ने भी इस परंपरा को पूरी गंभीरता से निभाया। साल 2023 में उन्होंने ज़रागोज़ा में आर्मी ट्रेनिंग शुरू की, जहां वह सैकड़ों कैडेट्स के साथ रहीं। इसके बाद उन्होंने नेवी की ट्रेनिंग ली और एक ट्रेनिंग शिप पर करीब 140 दिन का समुद्री सफर किया। इस दौरान वह अटलांटिक महासागर पार कर साउथ अमेरिका और न्यूयॉर्क तक गईं। इतना ही नहीं, दिसंबर 2025 में उन्होंने एक फाइटर ट्रेनिंग विमान की पहली सोलो उड़ान भी भरी। ऐसा करने वाली वह स्पेनिश रॉयल फैमिली की पहली महिला बन गईं।

45

प्रिंसेस लियोनोर को कौन-कौन से सम्मान मिले हैं

एयर फोर्स ट्रेनिंग पूरी करने के बाद लियोनोर को 'Region of Murcia' का गोल्ड मेडल देने की घोषणा हुई, जो वहां का सबसे बड़ा सम्मान है। यह उनके अब तक के सफर की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। भविष्य में वही स्पेन की सेनाओं की कमांडर-इन-चीफ होंगी। बहुत कम लोग जानते हैं कि लियोनोर ने सिर्फ 15 साल की उम्र में अपना पहला अकेला रॉयल इवेंट किया था। वह सेर्वेंटेस इंस्टीट्यूट की एनवर्सरी पर गईं और वहां कर्मचारियों को किताबें भेंट कीं। तभी से लोगों को समझ आ गया था कि वह जिम्मेदारियां संभालने के लिए तैयार हैं।

55

फुटबॉलर गावी से जुड़ा नाम

साल 2022 में लियोनोर का नाम स्पेन के फुटबॉलर गावी के साथ जोड़ा गया। सोशल मीडिया और खबरों में डेटिंग की बातें चलीं, लेकिन कभी इसकी पुष्टि नहीं हुई। कहा गया कि यह चर्चा तब शुरू हुई, जब किंग फेलिपे ने गावी से साइन की हुई जर्सी मांगी थी। फिलहाल लियोनोर और गावी दोनों ही अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories