
Government Job Success Story: पैसे की तंगी देखकर अक्सर लोग अपने सपने छोड़ देते हैं। लेकिन अगर कोई मुश्किलों के बीच भी डटा रहे, तो वह अपनी किस्मत खुद लिख सकता है। इस नौजवान की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। एक समय था जब इस लड़के के पास स्कूल ट्रिप पर जाने के लिए 900 रुपये तक नहीं थे। आज उसी लड़के ने SSC CGL एग्जाम पास कर लिया है और केंद्र सरकार में अफसर बन गया है। इतना ही नहीं, वह अब अपना खुद का घर भी बनवा रहा है। उसके पुराने क्लासमेट अंकित पांडे ने सोशल मीडिया पर यह भावुक कहानी शेयर की है।
अंकित पांडे ने अपनी पोस्ट में बताया कि स्कूल के दिनों में जब बाकी बच्चे लंच में तरह-तरह का खाना लाते थे, तब यह लड़का अक्सर सिर्फ अचार और रोटी लेकर आता था।उसके पास कोई नया बैग नहीं था। वह हमेशा पुरानी (सेकेंड-हैंड) किताबों से ही पढ़ाई करता था। क्लास में वह सबसे शांत रहने वाला बच्चा था, जो फालतू बातें करने के बजाय अपने काम से काम रखता था।
इस लड़के के माता-पिता मजदूरी करते थे। बेटे की पढ़ाई न रुके, इसके लिए वे हर महीने 4,000 रुपये की स्कूल फीस भरने के लिए दिन-रात एक कर देते थे। घर में कितनी भी गरीबी क्यों न हो, इस लड़के ने कभी पढ़ाई नहीं छोड़ी। अंकित बताते हैं कि इतनी मुश्किलों के बाद भी उसने अपनी पढ़ाई जारी रखी और सरकारी नौकरी पाने के अपने लक्ष्य पर फोकस रखा।
लगातार मेहनत करने के बाद आखिरकार उसने SSC CGL का एग्जाम क्रैक कर लिया। आपको बता दें कि SSC CGL के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप B और ग्रुप C के पदों पर भर्तियां होती हैं। आज वह लड़का केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं दे रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब वह अपने परिवार के लिए खुद का घर बनवा रहा है।
सोचिए, एक वक्त था जब 900 रुपये की स्कूल ट्रिप के लिए पैसे नहीं थे। खाने को अचार-रोटी, पढ़ने को पुरानी किताबें और नया बैग तक नसीब नहीं था। आज वही लड़का केंद्र सरकार में नौकरी कर रहा है और अपना घर बना रहा है। उसके सफर को करीब से देखने वाले उसके दोस्त अंकित का कहना है कि भले ही शुरुआत में उसके पास सुख-सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन उसने कभी पढ़ना और आगे बढ़ना नहीं छोड़ा। सोशल मीडिया पर यह कहानी अब लोगों का दिल जीत रही है। हालांकि, यह पूरी जानकारी उसके क्लासमेट की सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है और इन निजी दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
Once upon a time, my school classmate did not even have ₹900 for a school tour.
We all carried different dishes in our lunch boxes.
He mostly brought achar and roti.
He carried second-hand books, had no new bag, and was always the quietest guy in the classroom.
His parents…— Ankit Pandey (@iamankitpande) September 20, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।