नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर हमला, अचानक मची अफरा-तफरी, अस्पताल में भर्ती

Published : Aug 13, 2026, 03:04 PM IST
Sukhbir Singh Badal Attacked at Nanded Gurudwara Hospitalised After Incident

सार

Sukhbir Singh Badal Attack: नांदेड़ के माता साहिब गुरुद्वारा परिसर में शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच में जुटी है। दो साल पहले भी अमृतसर में उन पर हमला हुआ था।

महाराष्ट्र के नांदेड़ से गुरुवार को एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया गया है। यह घटना नांदेड़ स्थित माता साहिब गुरुद्वारा परिसर में उस वक्त हुई, जब बादल माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। हमले के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हमले में बादल के अलावा उनकी सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ है।

गुरुद्वारा परिसर में हुआ हमला, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टों के अनुसार, सुखबीर सिंह बादल पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभाला और बादल को अस्पताल पहुंचाया गया। हमले के कारण और इसके पीछे की मंशा को लेकर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। हमलावर को हिरासत में लिए जाने की रिपोर्ट भी सामने आई है, जबकि पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ पुलिस से घटना की जानकारी ली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावर गुरुद्वारा परिसर तक कैसे पहुंचा और उसने बादल को निशाना क्यों बनाया।

यह भी पढ़ें: Kolkata Politics: TMC नेता कुणाल घोष के घर और ऑफिस पर हमला, ममता बनर्जी के पोस्टर फाड़े

दो साल पहले भी बाल-बाल बचे थे सुखबीर बादल

सुखबीर सिंह बादल पर यह पहला हमला नहीं है। 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के बाहर भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था। उस समय बादल अकाल तख्त द्वारा सुनाई गई धार्मिक सजा के तहत पहरेदारी की सेवा निभा रहे थे। इसी दौरान नारायण सिंह चौड़ा नाम के व्यक्ति ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की थी। सुरक्षा कर्मी ने तुरंत हमलावर को पकड़ लिया था और गोली बादल को नहीं लगी थी।

फिर उठेगा नेताओं की सुरक्षा को लेकर सवाल

नांदेड़ की घटना इसलिए भी गंभीर है क्योंकि सुखबीर बादल जैसे वरिष्ठ राजनीतिक नेता पर धार्मिक स्थल के परिसर में हमला हुआ है। फिलहाल जांच का सबसे अहम हिस्सा हमले की वजह और सुरक्षा में हुई चूक का पता लगाना है। पुलिस की जांच और आधिकारिक बयानों के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हमले के पीछे व्यक्तिगत, राजनीतिक या कोई अन्य कारण था। इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक कार्यक्रमों और धार्मिक स्थलों पर वीआईपी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: राफेल के सामने क्यों जमीन पर ही खड़े रहे PAK के F-16? PAF के पूर्व अफसर का बड़ा दावा

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है अप्सरा रेडड्डी? जो थाइलेंड में जेंडर चेंज कर लड़के से बनीं लड़की, राहुल गांधी भी कर चुके हैं तारीफ
कौन हैं सुखबीर सिंह बादल जिन पर गुरुद्वारे में हुआ जानलेवा हमला, पहले भी हो चुकी जान लेने की कोशिश