Sultanpur Murder: स्कूल कैंपस में हेडमास्टर दंपती की हत्या, कुल्हाड़ी-फावड़ा बरामद, पुलिस ने क्या कहा?

Published : Sep 29, 2026, 12:44 PM IST
sultanpur double murder school headmaster wife killed campus uttar pradesh

सार

Sultanpur Murder: सुल्तानपुर के कुंभी डडिया गांव में स्कूल कैंपस में हेडमास्टर और उनकी प्रिंसिपल पत्नी की खून से लथपथ लाशें मिलीं। मौके से कुल्हाड़ी, फावड़ा और चाकू बरामद हुए। पुलिस हत्या की वजह और आरोपी की तलाश में जुटी है।

Sultanpur Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक बेहद दहला देने वाली खबर सामने आई है। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता (42) अपने ही प्राइवेट स्कूल परिसर में बने कमरे में रहते थे। मंगलवार की सुबह जब स्कूल के कर्मचारी वहां पहुंचे, तो दोनों के खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।

कुल्हाड़ी और फावड़े से किया गया हमला

पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात सोमवार रात या मंगलवार तड़के को अंजाम दी गई होगी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने विनीता पर एक कमरे में कुल्हाड़ी, फावड़े और चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए, जबकि मुकेश सिंह का शव उनसे करीब 150 मीटर की दूरी पर मिला। मौके से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, फावड़ा और चाकू भी बरामद कर लिया है। घटनास्थल के हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कातिलों ने इस वारदात को कितनी बेहरमी से अंजाम दिया है।

2002 में शुरू किया था स्कूल, बेटा दिल्ली में पढ़ता है?

घटना की सूचना मिलते ही एसपी विनीत जायसवाल, सर्कल ऑफिसर विनय गौतम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों का 20 साल का बेटा अभ्युदय दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है, जिसे इस घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुकेश ने साल 2002 में इस स्कूल की शुरुआत की थी और वे यहीं रहते थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दंपती की हत्या किसने और किस वजह से की, और क्या वारदात के पीछे कोई पुराना विवाद था।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'शिव-राम' पर ऐसा क्या बोल गए तेलंगाना के CM मच गया बवाल, BJP का जोरदार पलटवार
कहां से सियासी पारी की शुरुआत करेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल ? ऑन कैमरा बताई सच्चाई